September 17, 2026 18:45:10
दो युवतियों के आनंद-कारज का मामला:श्री अकाल तख्त साहिब का ग्रंथी, रागी व कमेटी पर एक्शन; ज्ञानी रघबी

दो युवतियों के आनंद-कारज का मामला:श्री अकाल तख्त साहिब का ग्रंथी, रागी व कमेटी पर एक्शन; ज्ञानी रघबीर बोले-ये अप्राकृतिक

Sep24,2023 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा | मुल्तानिया रोड स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब कैनाल कॉलोनी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में हुए दो युवतियों के आनंद कारज के बाद श्री अकाल तख्त साहिब ने ग्रंथियों, रागी जत्थे और कमेटी के खिलाफ एक्शन लिया है। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इसे अप्राकृतिक करार देकर जांच के आदेश दे दिए हैं। मामला 18 सितंबर का बताया जा रहा है। गुरुद्वारा साहिब की एक वीडियो सामने आयी थी, जिसमें एक युवती कोट पेंट व दूसरी सूट में दिख रही थी। दोनों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के फेरे लिए और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हाजिरी में उनका आनंद कारज संपन्न हुआ। हैरानी की बात है कि मैनेजमेंट, रागी जत्थे और ग्रंथियों की हाजिरी में यह आनंद कारज संपन्न हुआ। वहीं, मैनेजमेंट का कहना था कि उन्हें पता था कि दोनों लड़कियां हैं। विवाह से पहले दोनों के आधार कार्ड जमा हुआ थे। इतना ही नहीं, दोनों ने बाकायदा इसकी फीस के तकरीबन 2500 रुपए जमा भी करवाए थे। सभी गतिविधियों पर रोक मामला जब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह जी के पास पहुंचा तो उन्होंने आनंद कारज की घटना को नैतिक और धार्मिक रूप से घोर उल्लंघन करार दिया। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी हरदेव सिंह, ग्रंथी अजायब सिंह, रागी सिकंदर सिंह, तबला वादक सतनाम सिंह की सेवाओं और गुरुद्वारा कमेटी की सभी गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक का आदेश दे दिए हैं। सिख रहित मर्यादा के विपरीत बताया ज्ञानी रघबीर सिंह साहिब ने कहा कि दो लड़कियों का विवाह सिख रहित मर्यादा के विपरीत तो है ही, बल्कि अप्राकृतिक भी है। उन्होंने इस विपरीत प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए दुनिया भर की गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों, ग्रंथी, रागी और प्रचारकों को भी सतर्क रहने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के सिखों को अपने सारे कार्य सिख रहित मर्यादा के अनुसार ही करने चाहिए। सिंह साहिब जी ने 18 सितंबर 2023 को बठिंडा में दो लड़कियों के आनंद कारज की पूरी घटना को लेकर एक धार्मिक उप-समिति बनाने और इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने के लिए भी कहा है।

Case-Of-Anand-Karaj-Of-Two-Girls-Action-Against-Granthi-Ragi-And-Committee-Of-Shri-Akal-Takht-Sahib-Gyani-Raghbir-Said-This-Is-Unnatural



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं