अकाली नेता और रियल एस्टेट कारोबारी विपन सूद काका के 3 दिन से जारी इनकम टैक्स रैड में वीरवार रात को नया मोड़ आ गया। इनकम टैक्स के अफसर और पैरामिलिट्री फोर्स का स्टाफ उन्हें हार्ट की दिक्कत के चलते हीरो डीएमसी हार्ट सेंटर ले आए। देखते ही देखते हीरो हार्ट सेंटर में उनके नजदीकियों का हाल चाल जानने को जमघट लग गया। सूत्र बताते हैं कि इनकम टैक्स के अधिकारी अपनी यह रैड खत्म करने की तैयारी में थे । इसके लिए कई जरूरी दस्तावेजों और इस रैड में क्या कुछ विभाग को मिला इसकी फाइनल लिस्ट पर काका के हस्ताक्षर लेने की तैयारी चल रही थी , लेकिन उससे ठीक पहले विपन काका ने अपनी तबीयत ठीक ना होने और हार्ट की समस्या आने की बात कह पूरा मामला पलटा दिया। सूत्र बताते हैं कि हार्ट की समस्या की बात कहकर उनके पारिवारिक सदस्यों ने अपने फोन भी इनकम टैक्स अफसरो से ले लिए। इस दौरान उन्होंने अपने कई नजदीकियों को भी फोन घुमा दिए और यही कारण था कि अस्पताल में भी काका का हाल-चाल जानने वालों का तांता लग गया। वीरवार रात करीब 8:30 बजे काका को हीरो हार्ट सेंटर लाया गया और उन्हें इमरजेंसी में भर्ती करवा दिया गया। देर रात तक इनकम टैक्स के अफसर हीरो डीएमसी हार्ट सेंटर के डॉक्टरों से काका की हालत के बारे में पूछते रहे। अस्पताल के आईसीयू में भी पैरामिलिट्री फोर्स का स्टाफ पहरे पर डटे रहे और वहां भी किसी नजदीकी को काका के साथ नहीं मिलने दिया गया। इनकम टैक्स के अधिकारी इस बात के इंतजार में दिखे की डॉक्टर उन्हें काका की हालत ठीक होने की बात कहें और वह उनको फिर से घर ले जाकर अपनी शेष बची कार्यवाही को पूरा कर अपने घर लौट सके । देर रात तक इनकम टैक्स के अफसर हीरो डीएमसी हार्ट सेंटर के डॉक्टरों से काका की हालत के बारे में पूछते रहे। अस्पताल के आईसीयू में भी पैरामिलिट्री फोर्स का स्टाफ पहरे पर डटे रहे और वहां भी किसी नजदीकी को काका के साथ नहीं मिलने दिया गया। इनकम टैक्स के अधिकारी इस बात के इंतजार में दिखे की डॉक्टर उन्हें काका की हालत ठीक होने की बात कहें और वह उनको फिर से घर ले जाकर अपनी शेष बची कार्यवाही को पूरा कर अपने घर लौट सके । सूत्र बताते हैं कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का स्टाफ पूरी तैयारी के साथ विपन सूद काका के घर रैड करने को आया था और उनके साथ बड़ी मात्रा में दस्तावेज भी मौजूद थे।
Vipan-Sood-Kaka-Admit-In-Hero-Dmc-Just-Before-The-Income-Tax-Raid-Ends