September 18, 2026 20:11:50
राहुल गांधी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोने की सेवा की; सफाई भी करेंगे

राहुल गांधी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोने की सेवा की; सफाई भी करेंगे

Oct2,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अमृतसर पहुंचकर गोल्डन टेंपल में माथा टेका। इसके बाद लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोने की सेवा की। इस दौरान उन्होंने सिर पर नीले रंग का पटका पहना है। इससे पहले जब वे भारत जोड़ो यात्रा के वक्त आए थे तो पगड़ी पहनी थी। उनका यह यह दौरा निजी रखा गया है। इस दौरान कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। जिसे देखते हुए पंजाब के कांग्रेसी नेता उनके स्वागत आदि के लिए नहीं पहुंचे। उनके इस दौरे से पहले पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े किए गए हैं। राहुल गांधी का यह दौरा उस वक्त हो रहा है जब पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी को लेकर पंजाब कांग्रेस भड़की हुई है। कांग्रेस का कहना है कि सियासी बदला लेने के लिए यह गिरफ्तारी की गई। खैहरा को करीब 8 साल पुराने ड्रग केस में पकड़ा गया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन में शामिल हैं। ऐसे में पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच इस गठबंधन को लेकर खींचतान चल रही है। INDIA गठबंधन बनने के बाद राहुल गांधी का यह पंजाब का पहला दौरा है। पंजाब के कांग्रेसी लगातार इस गठबंधन का विरोध कर रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी आए थे अमृतसर
इससे पहले राहुल गांधी अमृतसर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आए थे। हालांकि भारत जोड़ा यात्रा में उनके रूट में अमृतसर नहीं था, लेकिन फिर भी वह यात्रा के पंजाब में शुरू होने से पहले अचानक अमृतसर पहुंच गए थे। वह पगड़ी पहनकर दरबार साहिब में पहुंचे थे। तब उन्होंने सिर्फ गोल्डन टेंपल में माथा टेका था।
अकाली दल बोला- अकाल तख्त भी जाएं राहुल गांधी
शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि राहुल गांधी को श्री अकाल तख्त साहिब भी जाना चाहिए। जिसे राहुल गांधी की दादी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने टैंक-तोप से उड़ाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को वह तभी सिखों का हमदर्द मानेंगे, जब वे अपनी दादी के किए को गलत ठहराएं। उन्होंने कहा कि हमें यह दिखावा नहीं चाहिए।
कांग्रेस ने कहा - घटनाक्रम या राजनीति से न जोड़ें दौरा
कांग्रेस MLA सुखविंदर कोटली ने कहा कि दरबार साहिब में कोई भी नतमस्तक होकर अपनी भावना प्रकट कर सकता है। राहुल गांधी पहले भी कई बार आ चुके हैं। राहुल गांधी हमेशा सभी लोगों की अच्छाई की भावना से आते हैं। इसे किसी घटनाक्रम या राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इस दौरे को किसी दूसरी चीज से जोड़ना ठीक नहीं है।

Rahul-Gandhi-Bowed-His-Head-At-The-Golden-Temple-Served-To-Wash-Utensils-In-The-Langar-Hall-Will-Also-Clean



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं