September 18, 2026 20:11:36
चर्चा में निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर, निगम कमिश्नर ने किया था तबादला, रिलविंग के बाद फिर से पुरानी

चर्चा में निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर, निगम कमिश्नर ने किया था तबादला, रिलविंग के बाद फिर से पुरानी कुर्सी पर कब्जा

-स्टेट विजिलेंस इस बिल्डिंग इंस्पेक्टर की 152 फाइलों की कर रही इंक्वायरी

-तबादले को लेकर एक विधायक और जोनल कमिश्नर के बीच भी तनातनी

Oct2,2023 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

नगर निगम में आज कल बिल्डिंग इंस्पेक्टर तक निगम कमिश्नर के आदेशों को धत बताकर मनमानी करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसी चर्चा आज कल जोन सी ( सरकारी आदेश मुताबिक ) में बतौर बिल्डिंग इंस्पेक्टर तैनात नवनीत खोखर की छिड़ी हुई है। जिसे 26 सितंबर को निगम कमिश्नर संदीप ऋषि की ओर से जारी आदेशों के तहत निगम जोन डी से बदल जोन सी में ट्रांसफर कर दिया गया था और इस आदेशों के अगले ही नवनीत खोखर जोन डी रिलीव होकर जोन सी में ज्वाइंन भी कर गया था। लेकिन बीते शुक्रवार को बिल्डिंग इंस्पेक्टर खोखर एकाएक दाेबारा से जोन डी में आ अपनी पुरानी कुर्सी पर आ बैठा व अपनी रिलिविंग लैटर भी एटीपी हैडक्वार्टर से ले फाड़ डाली। अब सवाल खड़ा ये हो रहा है कि निगम कमिश्नर की ओर से अभी तक आफिशियल तौर पर ये ट्रांसफर रदद नहीं किया गया है तो ऐसे में खोखर दोबारा से बिना आदेशों के कैसे पुरानी कुर्सी पर आ बैठा, ये चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर ये भी बताया जाता है कि खोखर के तबादले को लेकर एक जोनल कमिश्नर स्तर के अफसर और एक विधायक के बीच भी तनातनी हुई है। बताया जाता है कि ये जाेनल कमिश्नर नवनीत खोखर के तबादले से बेहद परेशान है और इस तबादले के पीछे ही उसने विधायक के पास पहुंच अपनी नाराजगी दर्ज करवाई है। जबकि विधायक का उसे कहना था कि इस तबादले में उसका कोई हाथ नहीं हैं। खोखर जाेन डी के सबसे पॉश ब्लाक कहे जाने वाले ब्लाॅक 20 में तैनात था, जिसमें घुमारमंडी, गुरदेव नगर, सराभा नगर, मल्हार रोड, रानी झांसी रोड, कालेज रोड सहित कईं अहम कामर्शियल इलाके इसमें आते हैं और मौजूदा समय भी यहां पर नियमों को किनारे कर दर्जनों बिल्डिंगों का निर्माण इल्लीगल तौर पर जारी है और इसकी लगातार शिकायत लोकल गर्वमेंट के पास भी पहुंच रही है।  

 

पहले से बडे़ विवादों में घिरे हैं बिल्डिंग इंस्पेक्टर खोखर 

बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवनीत खोखर लंबे समय से विवादों में घिरे आ रहे हैं। नगर निगम जोन सी की बिल्डिंग ब्रांच से संबंधित 152 फाइलों का केस पहले से बड़ी मुसीबत बनता दिख रहा है। इस केस को विजिलेंस हैडक्वार्टर में एआईजी मनमोहन सिंह की ओर से ढील किया जा रहा है। बताया जाता है कि नगर इस केस में अपनी रिपोर्ट में कह चुका है कि इन फाइलों के चलते निगम को करीब 2.50 करोड़ रुपए की चपत लगी, जो पब्लिक के जरिए सरकार के खाते में आना था। ऐसे में नगर निगम की इस केस में ये रिपोर्ट बिल्डिंग इंस्पेक्टर खोखर के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती हैं। ये पूरा मामला इल्लीगल बिल्डिंग के निर्माण से संबंधित हैं और ये चपत भी इल्लीगल बिल्डिंग निर्माण के जरिए लगाई गई है। 

In-Discussion-Building-Inspector-Of-The-Mc-Commissioner-Transferred-After-Relieving-Again-Occupying-The-Old-Chair



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं