September 18, 2026 20:11:45
असम जेल में अमृतपाल की भूख हड़ताल:जेल में 9 साथियों और बाहर पत्नी ने भी खाना छोड़ा; कहा- वकील को मिलने

असम जेल में अमृतपाल की भूख हड़ताल:जेल में 9 साथियों और बाहर पत्नी ने भी खाना छोड़ा; कहा- वकील को मिलने से रोका

Oct3,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके 9 साथियों ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर भी पति के समर्थन में जेल के पास भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। उसका कहना है कि उसे उसके चुने हुए वकील से मिलने नहीं दिया जा रहा है। अमृतपाल को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) में पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद असम जेल भेज दिया गया। किरणदीप कौर ने बताया कि अमृतपाल और उनके साथियों को उनके वकील राजदेव सिंह से नहीं मिलने दिया जा रहा है, जबकि उन्हें इसका पूरा हक है। 5 दिन से इस मामले का कोई हल नहीं निकला है।
जेल से लेटर लिखकर दी थी चेतावनी
अमृतपाल ने 28 सितंबर को अमृतसर के DC के खिलाफ डिब्रूगढ़ जेल के सुपरिटेंडेंट को लेटर लिखा था। इसमें कहा गया कि अमृतसर DC अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग कर रहे हैं। उनके वकील राजदेव सिंह खालसा को उन्हें मिलने आने की परमिशन नहीं दे रहे। जबकि उनके वकील की और से सारी शर्तें पूरी की जा रही हैं। उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

अमृतसर DC बोले- अमृतपाल पहले दूसरे वकील से मिल चुका
अमृतसर के DC अमित तलवाड़ ने कहा कि बंदियों को उनकी इच्छा के वकील से मिलने की पूरी परमिशन है। अमृतपाल पहले एडवोकेट नवकिरन सिंह से मिल चुका है। अब वह राजदेव सिंह खालसा से मिलने की परमिशन मांग रहा है। नए वकील से मिलने देने का मामला होम सेक्रेटरी को भेजा गया है। उनसे इस बारे में गाइडेंस और क्लेरिफिकेशन मांगा गया है।

पहले भी हड़ताल कर चुका अमृतपाल
अमृतपाल और उसके साथियों की डिब्रूगढ़ जेल में यह दूसरी हड़ताल है। कुछ महीने पहले भी उसने जेल में भूख हड़ताल की थी। आरोप था कि उसके खाने में जानबूझ कर तंबाकू मिलाया जा रहा है। उसके बाद उसकी सारी मांगें मान ली गई थीं।

Amritpals-Hunger-Strike-In-Assam-Jail-9-Colleagues-In-Jail-And-Wife-Outside-Also-Stopped-Eating-Said-Prevented-From-Meeting-The-Lawyer



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं