September 18, 2026 20:09:34
50 लाख की फिरौती न देने पर ज्वैलर के घर पर चलाई गोलियां, गैंगस्टर हैरी चट्‌ठा के नाम पर मांगी फिरौती

50 लाख की फिरौती न देने पर ज्वैलर के घर पर चलाई गोलियां, गैंगस्टर हैरी चट्‌ठा के नाम पर मांगी फिरौती, बदमाश सीसीटीवी में कैद

Oct7,2023 | Enews Team | Batala

बटाला। पंजाब में जंगलराज चल रहा है। आए दिन व्यापारियों और उद्योगपतियों से फिरौती मांगी जा रही है। बटाला में एक सुनार द्वारा हैरी चट्ठा के नाम पर मांगी गई। फिरौती नहीं देने पर शनिवार तड़के तीन अज्ञात युवकों ने सुनार के घर पर फायरिंग कर दी। जिस कारण छह छह गोलियां ज्वैलर के गेट पर लगी। यह घटना शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे की बतायी जा रही है। थाना सिटी की पुलिस ने उक्त मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बटाला की धर्मपुरा कॉलोनी के रहने वाले जगदीश राज लूथरा के बेटे नवीन लूथरा से कुछ अज्ञात लोगों ने हैरी चट्ठा गैंगस्टर के नाम पर 50 लाख की फिरौती मांगी थी। ज्वैलर नवीन लूथरा द्वारा रंगदारी नहीं देने पर तीन अज्ञात युवकों ने धर्मपुरा कॉलोनी स्थित सुनार के घर के गेट पर फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में काफी दहशत का माहौल है। बटाला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ज्वैलर से हैरी चट्ठा के नाम पर फोन पर दो बार फिरौती की मांग की गई है।

Bullets-Fired-At-Jewelers-House-For-Not-Paying-Ransom-Of-Rs-50-Lakh-Ransom-Demanded-In-The-Name-Of-Gangster-Harry-Chattha-Miscreant-Captured-In-Cctv

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं