September 18, 2026 04:26:16
Mla खैहरा के करीबी Dsp पर विभाग का एक्शन, कपूरथला में तैनात Dsp का रातों-रात तबादला, सीक्रेट सेक्शन

Mla खैहरा के करीबी Dsp पर विभाग का एक्शन, कपूरथला में तैनात Dsp का रातों-रात तबादला, सीक्रेट सेक्शन से आए ट्रांसफ़र ऑर्डर

Oct10,2023 | Enews Team | Kapurthala

कपूरथला। कपूरथला में तैनात DSP का रातों-रात तबादला कर दिया गया। इस तबादले को ड्रग केस में गिरफ्तार हुए कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा से जोड़कर देखा जा रहा है। यह तबादला इसलिए चर्चा में आया क्योंकि मौखिक आदेश पर ही DSP को तुरंत रिलीव होने को कहा गया। इसके कुछ घंटे बाद देर रात ई-मेल से ट्रांसफर ऑर्डर भी भेज दिए गए। हालांकि DSP ने इस तबादले को पार्ट ऑफ़ ड्यूटी बताया। उन्होंने MLA सुखपाल खैहरा से उनके संपर्क होने की बात को भी नकारा दिया। सीक्रेट सेक्शन से आए ऑर्डर, भुलत्थ में DSP रह चुके जानकारी अनुसार कपूरथला में तैनात DSP PBI स्पेशल ब्रांच अमरीक सिंह चाहल को देर रात तबादला कर तुरंत प्रभाव से DSP PBI श्री मुक्तसर साहिब में तैनात किया गया। पुलिस विभाग की सीक्रेट सेक्शन - 2 ब्रांच से ईमेल से आये आदेश में विभागीय प्रबंधन बता तुरंत प्रभाव से DSP अमरीक सिंह को नई जगह जॉइन करने के आदेश दिए फिलहाल उनके स्थान पर कपूरथला में अभी कोई भी अधिकारी तैनात नहीं किया गया है। बता दें कि DSP अमरीक सिंह लगभग डेढ़ वर्ष पहले भुलत्थ में DSP भी तैनात रहे है। भुलत्थ सुखपाल सिंह खैहरा का विधानसभा क्षेत्र है। DSP की खैहरा से मुलाकात की चर्चा इस मामले में सूत्रों की मानें तो DSP अमरीक सिंह को कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा से नजदीकी के कारण कपूरथला से हटाया गया। यह भी चर्चा है कि सुखपाल खैहरा की बीते दिनों हुई गिरफ़्तारी के बाद उक्त डीएसपी उन्हें मिलकर आए हैं। हालांकि इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। DSP बोले- खैहरा से संपर्क नहीं, न मिलकर आया वहीं इस मामले में DSP अमरीक सिंह ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि विधायक सुखपाल खैहरा से उनका कोई संपर्क नहीं है। न ही वह उनसे मिलकर आए हैं। विभाग के आदेश के मुताबिक उन्होंने आज नई तैनाती की जगह पर जॉइन कर लिया है। उन्होंने इसे रूटीन ट्रांसफर करार दिया है।

Departments-Action-On-Dsp-Close-To-Mla-Khaira-Dsp-Posted-In-Kapurthala-Transferred-Overnight-Transfer-Order-Came-From-Secret-Section



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं