पंजाब के पांच जिलों में 15 नवंबर से पहले नगर निगम चुनाव करवाने की करवाने की तैयारियां तेज हो गई है। यह तैयारी की प्रक्रिया पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित की ओर से जारी आदेश के बाद शुरू हुई। इसके बाद पंजाब सरकार की ओर से भी चुनाव आयोग को भी पत्र लिख दिया गया है। असल में गवर्नर ने पंजाब सरकार को 15 नवंबर से पहले यह चुनाव करवाने के लिए कहा है। इसके बाद लोकल गवर्नमेंट की ओर से चुनाव आयोग का पत्र लिखा गया है। बड़ी बात है कि यह चुनाव मार्च 2023 के बाद से पेंडिंग चले आ रहे हैं। पंजाब में यह चुनाव लुधियाना अमृतसर जालंधर पटियाला और फगवाड़ा में करवाए जाने है। ऐसे में इस चुनाव के लिए मात्र एक महीने का समय बीच में शेष है, लेकिन इसके बीच नई वार्ड बंदी का पेच फंसा हुआ है। अब ऐसे में अगर यह चुनाव एक महीने के बीच में करवाए जाते हैं तो यह चुनाव पुरानी वार्ड बंदी के तहत भी करवाने पर भी चर्चा की जा रही है। लोकल गवर्नमेंट की कोशिश है की नई वार्ड बंदी को फाइनल टच दिया जाए और और अगर पब्लिक ऐतराज पर तुरंत काम पूरा कर लिया जाता है, तो नई वार्ड बंदी को लागू किया जा सकता है।
Preparations-Intensified-To-Hold-Mc-Elections-Before-November-15-Letter-Written-To-Election-Commission