यशपाल शर्मा, लुधियाना पीएसपीसीएल के डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर दलजीत इंद्रपाल सिंह ग्रेवाल आज लुधियाना दौरे पर थे। ग्रेवाल ने आज अपने इस दौरे के दौरान 220 केवी सबस्टेशन ढंडारी कलां और 220 केवी सबस्टेशन ललतो कलां में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। यहां 66 केवी सबस्टेशनों में नए एचटीएलएस कंडक्टर के साथ पुराने एसीएसआर को बढ़ाने का कार्य प्रगति पर है। यह नया एचटीएलएस कंडक्टर पारंपरिक कंडक्टर की तुलना में उच्च शक्ति ले जा सकता है और इस प्रकार मूल्यवान उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली की आपूर्ति प्रदान करती है। डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन ने सभी डिप्टी चीफ इंजीनियर और अतिरिक्त एसई के साथ एक बैठक भी की। इस मीटिंग का एजेंडा सभी डिस्ट्रीब्यूशन अधिकारियों को सभी फीडरों का बेहतर रखरखाव करने का निर्देश दिया ताकि बार-बार ट्रिपिंग को कम किया जा सके। उन्होंने 15 दिन के भीतर खराब मीटरों को बदलने और लंबित घरेलू कनेक्शनों को तत्काल जारी करने के भी निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में की जा रही गलत कामों पर अंकुश लगाने की सलाह दी और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने उद्योग से संबंधित पेंडिंग मामलों को निपटाने और लंबित कनेक्शनों को प्राथमिकता के आधार पर जारी करने के निर्देश दिए क्योंकि राज्य को इस क्षेत्र से अधिकतम राजस्व प्राप्त हो रहा है और यह औद्योगिक क्षेत्र राज्य की रीढ़ है और पंजाब के लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर लुधियाना सेंट्रल जोन के चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Pspcl-Director-Distribution-Grewal-Inspected-Two-Sub-Stations-And-Gave-Many-Important-Instructions-In-The-Meeting