September 17, 2026 18:43:42
सांसद अरोड़ा ने म्युनिसिपल कमिश्नर संदीप ऋषि के साथ शहर से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर की चर्चा

सांसद अरोड़ा ने म्युनिसिपल कमिश्नर संदीप ऋषि के साथ शहर से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर की चर्चा

-नहरी पेयजल, स्मार्ट सिटी, फोकल प्वाइंट की सड़कें और बुड्ढा नाला एजेंडे में

Oct13,2023 | Enews Team | Ludhiana


डेस्क, लुधियाना

सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने हाल ही में नगर निगम, लुधियाना के कमिश्नर संदीप ऋषि के साथ बैठक की और पंजाब म्युनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (पीएमएसआईपी), लुधियाना स्मार्ट सिटी  लिमिटेड (एलएससीएल) और बुड्ढा दरिया परियोजना के  कायाकल्प के तहत चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम आयुक्त ने उन्हें विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने कहा कि लुधियाना पंजाब का सबसे अधिक आबादी वाला शहर और उत्तर भारत का औद्योगिक केंद्र है जहां भूजल स्तर चिंताजनक दर से गिर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए, पंजाब सरकार ने नहरी जल पर आधारित पेयजल आपूर्ति के लिए एक परियोजना की परिकल्पना की है, और कहा कि विश्व बैंक ने इस परियोजना को लोन सेंक्शन किया है।


म्युनिसिपल कमिश्नर ने अरोड़ा को इस प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि नगर निगम, लुधियाना के मेयर को चेयरमैन नियुक्त कर एसपीवी का गठन किया गया है और बिलगा गांव में जल उपचार संयंत्र के लिए लगभग 53 एकड़ जमीन खरीदी गई है। इसके अलावा परियोजना प्रबंधन सलाहकारों का चयन किया गया है। परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू) का गठन किया जा चुका है और विशेषज्ञों के चयन की प्रक्रिया जारी है।


इसके अलावा, अरोड़ा को  म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा अवगत कराया गया कि इसके लिए पीएमआईडीसी के स्तर पर टेंडर के जरिए बोलियां मांगी गई हैं। तकनीकी बोली खोली जा चुकी है और चार बोलियाँ प्राप्त हुई हैं। तकनीकी बोली के मूल्यांकन के बाद दो बोलियाँ तकनीकी रूप से योग्य पाई गईं और एक वित्तीय बोली खोली गई है। अंत में, पीएमआईडीसी के स्तर पर वित्तीय बोली प्रक्रियाधीन है।


अरोड़ा ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर लाभ यह होगा कि लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाला पीने का पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि लुधियाना के भूजल स्तर में सुधार होगा जो प्रति वर्ष 0.5 से 1.0 मीटर की दर से गिर रहा है। परियोजना से लगभग 20 लाख आबादी को लाभ होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों को भूजल में मौजूद हैवी मैटल और रेडियोधर्मी तत्वों से राहत मिलेगी। परिणामस्वरूप, लुधियाना निवासियों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा।


म्युनिसिपल कमिश्नर ने अरोड़ा को यह भी आश्वासन दिया कि फोकल पॉइंट (फेज 1-3) में जल्द से जल्द सड़कें बनाई जाएंगी, काम इस महीने के भीतर शुरू होने की उम्मीद है।
लुधियाना स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एलएससीएल) के संबंध में  म्युनिसिपल कमिश्नर ने अरोड़ा को बताया कि कुल 889.25 करोड़ रुपये का फंड प्राप्त हुआ है। भारत सरकार और राज्य सरकार का हिस्सा क्रमशः 441 करोड़ रुपये और 448.25 करोड़ रुपये है। अब तक प्राप्त कुल धनराशि में से 768.26 करोड़ रुपये का उपयोग किया जा चुका है। इस प्रकार उपयोगिता प्रतिशत 86.39 प्रतिशत है। 219 करोड़ रुपये की कुल 52 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 549.10 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाएं क्रियान्वयन में हैं। 161.90 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का कार्य टेंडरिंग प्रोसेस में है।


अरोड़ा को लुधियाना स्मार्ट सिटी की रैंकिंग से भी अवगत कराया गया। उन्हें म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा अवगत कराया गया कि 11 अक्टूबर, 2023 तक लुधियाना स्मार्ट सिटी देश भर के 100 स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में 48वें स्थान पर है, जबकि अमृतसर और जालंधर स्मार्ट सिटी क्रमशः 79वें और 84वें स्थान पर हैं।

अरोड़ा को इंडस्ट्रियल वेस्ट, इंडस्ट्रियल एफ्लुएंट और सॉलिड वेस्ट के मुद्दे, डेयरी कॉम्प्लेक्स हैबोवाल में उत्पन्न और निपटान किए गए गाय के गोबर की स्थिति, डेयरी वेस्ट मैनेजमेंट, सॉलिड काऊ डंग वेस्ट की हैंडलिंग और डेयरी वेस्ट के प्रबंधन के वर्तमान/योजनाबद्ध तरीकों के बारे में अवगत कराया गया। ,

इसके अलावा, अरोड़ा को अवगत कराया गया कि सरहिंद नहर से प्रतिदिन 200 क्यूसेक ताजा नहरी पानी छोड़ा जाता है। इसका उद्देश्य बुड्ढा नाले में प्रदूषण के भार को कम करना है। इसका इरादा शहर से गुजरने वाले बुड्ढा नाले के दृश्य को बेहतर बनाना है। प्रोजेक्ट की कुल लागत 650 करोड़ रुपये है. अब तक 530.78 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इस मीटिंग में एडिश्नल कमिश्नर सहित ईजू सिंह, एसई रविंदर गर्ग, एसई प्रवीण सिंगला, एसई रणजीत सिंह भी मौजूद थे।

Mp-Arora-Discusses-City-Related-Key-Issues-With-Mc-Sandeep-Rishi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं