यशपाल शर्मा, लुधियाना। ट्राइडेंट ग्रुप के विभिन्न ऑफिसेज और प्रोडक्शन यूनिट पर इनकम टैक्स की और से आज सुबह 6:30 बजे से छापामारी की जा रही है जिसके तहत लुधियाना के किचलू नगर सहित अन्य जगहों पर 40 के करीब टीमें इस रैड में जुटी है। ट्राइडेंट ग्रुप पर यह छापामारी देश भर में इनके मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज, शोरूम, और ऑफिसस पर चल रही है। करीब 2 सप्ताह पहले इनकम टैक्स की ओर से शिरोमणि नेता और रियल एस्टेट कारोबारी विपन सूद काका के रेजिडेंस व अन्य ठिकानों पर रैड की थी और उसके बाद अब ट्राइडेंट ग्रुप पर यह रेड चर्चा का विषय बना हुआ है। गौर हो कि करीब डेढ़ साल में ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता आम आदमी पार्टी के नजदीकियों में शुमार हो गए थे और इस छापामारी को इस राजनीतिक गतिविधि से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि राजेंद्र गुप्ता के भाजपा में भी बेहद बेहतर संबंध है लेकिन अब आम आदमी पार्टी से नजदीकी उनकी मुसीबत बढ़ाती दिख रही है।
Income-Tax-Raid-On-Trident-Group