September 19, 2026 00:13:41
चंडीगढ़, मोहाली व जीरकपुर में करोड़ों रुपए के फ्लैट बेचने को Sbp कंपनी अवैध होर्डिंग लगवाने में सबसे आ

चंडीगढ़, मोहाली व जीरकपुर में करोड़ों रुपए के फ्लैट बेचने को Sbp कंपनी अवैध होर्डिंग लगवाने में सबसे आगे

-इल्लीगल होर्डिंग पर कार्रवाई की बजाय स्कैम को दबाने में जुूटे ग्लाड़ा के अधिकारी

-लुधियाना में हाउसिंग प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में एसबीपी

Oct17,2023 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

लुधियाना शहर की चुंगी से बाहर इल्लीगल होर्डिंग के करोड़ों रुपए के स्कैम में ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट आथोर्रिटी के आला अफसर अपनी जिम्मेदारी निभाने की बजाय इसे दबाने में जुट गए हैं। मीडिया को इस मामले में इस कार्रवाई के लिए पालिसी का हवाला दिया जा रहा है, जबकि अभी तक चंडीगढ़ में इस संबंधी कोई पत्र ग्लाड़ा की ओर से जारी नहीं हुआ है। बात करें इस इल्लीगल होर्डिंग के करोड़ों का राजस्व अवैध हाथों में देने वाली कंपनियों की तो इनमें एसबीपी (SBP) नाम की डेवेलपर कंपनी सबसे आगे है। इस कंपनी के जीरकपुर में सिटी आफ ड्रीम्स जीरकपुर, एसबीपी हाउसिंग पार्क चंडीगढ़ अंबाला हाईवे जीरकपुर और मोहाली में सिटी आफ ड्रीम्स नाम के कुल तीन प्रोजेक्ट हैं। जिनमें 50 लाख से लेकर 75 लाख रुपए में 2 बीएचके व 3 बीएचके में फ्लैटों की धड़ल्ले से बुकिंग चल रही है। यही कारण है कि इस कंपनी की ओर से दोराहा सिधवां कनाल, चंडीगढ़ रोड और साउथ सिटी के आसपास 50 से अधिक इल्लीगल यूनिपोल व बोर्ड अपनी पब्लिसिटी को लगाए हुए हैं। ये कंपनी लाखों करोड़ों रुपए की एड़ इल्लीगल विज्ञापन माफिया को दे रहा है, जिसके पास पंजाब सरकार के किसी भी विभाग से टेंडर नहीं लिया हुआ और इल्लीगल ढंग से कच्चे में लाखों करोड़ों रुपए की आमदन कर रहा है। ये पूरा गोलमाल कच्चे में हैं, इसलिए इस पूरे स्कैम में जीएसटी व इंकमटैक्स की भी चाेरी की जा रही है। 

----

 

विजिलेंस भी रख रहा पूरे मामले पर नजर

बताया जाता है कि इस पूरे स्कैम में पंजाब सरकार के करोड़ों रुपए के रेवेन्यू की चोरी हो रही है। सूत्र बताते हैं कि इसी के चलते उक्त पूरे मामले में स्टेट विजिलेंस भी नजरें टिकाए हुआ है और अंदरखाते विभागीय लेखा जोखा भी जुटाने की बातें कही जा रही हैं। करीब पांच साल पहले मोहाली के आसपास डेवलेप हुई रिहायशी अपार्टमेंट की पब्लिसिटी को सक्रिय हुए इल्लीगल माफिया पर ग्माड़ा की ओर से कार्रवाई करते हुए माननीय हाईकोर्ट में एफिडेविट तक फाइल किया गया था और ये दस्तावेज ग्लाड़ा को मिलने के बावजूद स्थानीय अधिकारी चंडीगढ़ में इस पर कार्रवाई के लिए पालिसी पूछने का हवाला मीडिया को दे रहे हैं, जबकि चंडीगढ़ में विभागीय आला अफसरों से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस संबंधी ग्लाड़ा से कोई पत्र उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। उनका कहना था कि जब इस मामले में पालिसी पहले से साफ हैं। 

-----

क्या कहते हैं कंपनी के अधिकारी 

इल्लीगल विज्ञापन माफिया से अवैध होर्डिंग लगवाने संबंध में जब लुधियाना में एसबीपी कंपनी की मार्केटिंग देख रहे राहुल मनोचा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये होर्डिंग उनकी चंडीगढ़ मार्केटिंग ने लगवाए हैं और वे ही इस बारे में बता सकते हैं। जबकि इस संबंधी चंडीगढ़ में मार्केटिंग देख रहे संजीव ठाकुर के मोबाइल पर जब दो तीन बार संपर्क साधा गया तो उनका मोबाइल व्यस्त पाया गया 

 

इस मामले में ग्लाड़ा के प्रमुख प्रशासक सागर सेतिया के मोबाइल पर भी कईं बार संपर्क साधा गया, लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई जबाव देने की बजाय फोन न उठाना ही बेहतर समझा। सागर सेतिया से इस संबंधी एक सप्ताह पहले हुई बातचीत में उनका कहना था कि इस संबंधी सरकार से पालिसी पूछी गई है, जबकि अभी तक सरकार को इस संबंधी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। 

चंडीगढ़, मोहाली व जीरकपुर में करोड़ों रुपए के फ्लैट बेचने को Sbp कंपनी अवैध होर्डिंग लगवाने में सबसे आ चंडीगढ़, मोहाली व जीरकपुर में करोड़ों रुपए के फ्लैट बेचने को Sbp कंपनी अवैध होर्डिंग लगवाने में सबसे आ चंडीगढ़, मोहाली व जीरकपुर में करोड़ों रुपए के फ्लैट बेचने को Sbp कंपनी अवैध होर्डिंग लगवाने में सबसे आ

Sbp-Company-Is-At-The-Forefront-In-Installing-Illegal-Hoardings-To-Sell-Flats-Worth-Crores-Of-Rupees-In-Chandigarh-Mohali-And-Zirakpur



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं