September 17, 2026 18:45:09
पंजाब में 2 दिन बारिश का अलर्ट; पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर; 10 जिलों में आज वर्षा की संभावना, तापमा

पंजाब में 2 दिन बारिश का अलर्ट; पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर; 10 जिलों में आज वर्षा की संभावना, तापमान में बदलाव नहीं

Oct21,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ (WD) के चलते एक बार फिर बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम विभाग ने आज शनिवार व रविवार को बारिश होने के अनुमान जाहिर किया है। वहीं, इस बारिश के कारण तापमान में अधिक अंतर देखने को नहीं मिलेगा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है। लुधियाना शहर का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार पंजाब के 10 जिलों अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा और बरनाला में बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि ये संभावनाएं 25 से 50 प्रतिशत क्षेत्र के बीच हैं। बाकी अन्य पूरा पंजाब खुश्क रहने का अनुमान है। ये मौसम रविवार भी बना रहने का अनुमान है। इस दिन 16 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर और कपूरथला में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। जबकि इस दिन बारिश होने की संभावनाएं अधिक जताई जा रही हैं। मौसम 15 से 30 डिग्री तक रहने का अनुमान बीते दिनों हुई बारिश के बाद पंजाब में तापमान सामान्य के करीब ही दर्ज किया जा रहा है। कुछ जिलों में ये सामान्य से भी 1 से 2 डिग्री तक कम भी है। वहीं, शनिवार- रविवार होने वाली बारिश के बाद भी तापमान सामान्य ही रहने वाला है। ये तापमान न्यूनतम 15 डिग्री के करीब तो अधिकतम 30 डिग्री से कम रहने का अनुमान है।

Rain-Alert-For-2-Days-In-Punjab-Western-Disturbance-Will-Show-Effect-Chance-Of-Rain-In-10-Districts-Today-No-Change-In-Temperature



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं