September 17, 2026 22:54:07
पंजाब शिक्षामंत्री का नाम लिख सहायक प्रोफेसर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा नाम, स्टेशन अलॉट न

पंजाब शिक्षामंत्री का नाम लिख सहायक प्रोफेसर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा नाम, स्टेशन अलॉट न होने पर नहर में कूदी

पुलिस ने मंत्री की जगह प्रोफ़ेसर के पति और ससुर पर ही कर डाला पर्चा

Oct21,2023 | Enews Team | Ropar

रोपड़। पंजाब के रूपनगर में सहायक प्रोफेसर ने आत्महत्या कर ली। वह नियुक्ति होने के बावजूद स्टेशन अलॉट ना होने चलते नाराज थी। मृतका की पहचान बलविंदर कौर निवासी गांव बसी (रूपनगर) के रूप में हुई है। वह पॉलिटिकल साइंस की सहायक प्रोफेसर थी। बलविंदर साथियों के साथ शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव गंभीरपुर के पास धरने पर बैठी थी। इसी बीच उसने सरहिंद नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। बलविंदर कौर ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है, जो वायरल हो रहा है। जिसमे उसने मौत का कारण मंत्री बैंस को बताया और पर्चा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने सहायक प्रोफेसर के पति व ससुर के खिलाफ किया पर्चा उधर, पुलिस ने सहायक प्रोफेसर के पति व ससुर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा कि इस मामले के संबंध में पूरी तरह से जांच की जाएगी और बनती कार्रवाई की जाएगी। सहायक प्रोफेसर ने सुसाइड नोट के ऊपर लिखा हुआ था कि यह मैंने ही लिखा है। मेरी उंगली बंधी हुई मिलेगी। मेरी लाश का तलाशो। सुसाइड नोट के नीचे दोनों तरह के सिग्नेचर किए गए। शिक्षा मंत्री को बताया मौत का जिम्मेदार सुसाइड नोट में महिला सहायक प्रोफेसर ने लिखा है कि वह भारी मानसिक तनाव से गुजर रही है। इसका कारण शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस हैं। क्योंकि उनके द्वारा गलत नीतियों के चलते वह परेशान हो चुकी हैं। उसके दो बार डिलीवरी केस भी मानसिक परेशानी के चलते खराब हो गए थे। उन्होंने कहा दोनों बच्चों की मौत का कारण शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस है। क्योंकि इनके द्वारा हमें नियुक्ति पत्र दिए जाने के बावजूद स्टेशन अलॉट नहीं किए गए।

Assistant-Professor-Committed-Suicide-By-Writing-The-Name-Of-Punjab-Education-Minister-Name-Written-In-The-Suicide-Note-Jumped-Into-The-Canal-After-Not-Being-Allotted-The-Station



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं