लुधियाना । ट्राइडेंट और क्रिमिका फूड कंपनी के मालिक के निवास स्थान व कंपनी परिसरों में चल रही इनकम टैक्स (IT) की रेड 5 दिन बाद समाप्त हुई। IT अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये गये हैं। इसके अलावा बैंक लॉकर और खाते पहले ही सीज किए जा चुके हैं। अब टीम छापे की पूरी रिपोर्ट तैयार कर आगे कार्रवाई करेगी। छापेमारी में ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरपर्सन राजिंदर गुप्ता, जो पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी हैं, उनकी पत्नी मधु गुप्ता,बेटा अभिषेक गुप्ता,बहू गायत्री गुप्ता और बेटी नेहा बेक्टर निशाने पर रहे हैं। नेहा की शादी पद्मश्री पुरस्कार विजेता रजनी बेक्टर के पोते ईशान बेक्टर से हुई है। IT अधिकारी ने कहा कि छापेमारी की विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी। उम्मीद है सोमवार तक 5 दिनों की छापेमारी का डाटा आपत्तिजनक दस्तावेज कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ सालों में इन कंपनियों की ओर से अपनी इनकम में गिरावट दिखाई गई थी। जिसमें ट्राइडेंट ग्रुप ने जून 2022 में 128 करोड़ के मुकाबले 91 करोड़ रुपए की आमदन दिखाई है। वहीं मार्च में कैश फलो में भी 144 करोड़ नेगेटिव में दिखाया गया था। इसके साथ आईओएल ने भी पिछले साल के मुकाबले इस साल अपनी इनकम में .32 फीसदी की गिरावट दिखाई थी। जबकि कोरोना काल में आईओएल कंपनी का कारोबार बेहतर गया था, लेकिन नतीजों में उतने जोरदार नहीं दिखाई दिए थे। जबकि क्रिमिका की आमदन 2023 में 2022 से बेहतर रही है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कंपनी की बैलेंस शीट और कंपनी की इन्वेस्टमेंट और बड़ी ट्रांजेक्शन को खंगाल रहा है। राजिंदर गुप्ता का पहले शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल और इसके बाद कांग्रेस कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह और मौजूदा पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार से नजदीकी जग जाहिर है। उनके भाजपा के कई सीनियर नेताओं के साथ भी अच्छे संबंध हैं।
It-Raid-On-Trident-And-Krimika-Ends-Many-Objectionable-Documents-Seized-In-5day-Raid-Data-Will-Be-Available-Tomorrow-Incriminating-Documents