September 19, 2026 00:29:01
पटाखे बने पुलिस के लिए सिरदर्दी : सुरक्षित स्थान पर रखने की नहीं है व्यवस्था, नष्ट करने के अदालत  से

पटाखे बने पुलिस के लिए सिरदर्दी : सुरक्षित स्थान पर रखने की नहीं है व्यवस्था, नष्ट करने के अदालत से लेगे मंजूरी

Oct23,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना । पुलिस ने बीते दिनों कई जगह रेड करके अवैध रुप से रिहायशी इलाकों में पटाखे डंप करने वालों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने कई जगह से बड़ी मात्रा में पटाखों के ट्रक बरामद किए है। लेकिन ये पटाखे अब पुलिस के लिए सिरदर्दी बने हुए है। जिन जगहों से पटाखें पुलिस ने बरामद किए थे फिलहाल अभी इन्हें सिल किया गया है। पुलिस के पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि जहां इन पटाखों को सुरक्षित केस प्रापर्टी में स्टोर किया जा सके। अदालत में पुलिस पटाखों को नष्ट करने की मंजूरी लेगी जिसके बाद इन्हें सुनिश्चित रुप में नष्ट करवाया जाएगा। बता दें बीते दिनों पुलिस ने लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर गांव बेगोआना में अवैध रूप से डंप किए पटाखे बरामद किए थे। पुलिस का कहना था कि उन्होंने समय पर कार्रवाई करके एक बड़े हादसे को रोक दिया है। क्योंकि पटाखों से संबंधित कुछ दुर्घटना होने पर स्थिति खराब हो सकती थी, लेकिन खतरा अभी भी मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों पर भारी संकट अभी भी है। पुलिस ने पटाखों को डंप करने के लिए उसी स्थान को चुना है जहां से ये पटाखें बरामद हुए है। DCP रुरल जसकिरणजीत सिंह तेजा ने कहा कि पटाखे विस्फोटक होते हैं और उन्हें भंडारण के लिए विशेष व्यवस्था की आवश्यकता होती है और रखने के लिए कई तरह के पैरामीटर होते हैं। पुलिस के पास इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों को स्टोर करने की सुविधा नहीं है। हमने पटाखों को उसी गोदाम में जब्त किया है जहां से हमने इन्हें बरामद किया था। DCP ने कहा कि सावधानी बरतते हुए हमने गोदाम की बिजली काटी हुई है। पुलिस इसे लंबे समय तक नहीं रख सकती और यह संभव भी नहीं है। अदालत से एक आदेश प्राप्त करेंगे ताकि इस केस का जल्द से जल्द का निपटान कर सकें। बता दें लुधियाना पुलिस ने 10 अक्टूबर को एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ गांव बेगोआना में एक गोदाम में अवैध रूप से रखे 350 बक्से पटाखों को बरामद किया था। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में आईपीसी की धारा 286, 336 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 (बी) 2 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Firecrackers-Become-A-Headache-For-The-Police-There-Is-No-Arrangement-To-Keep-Them-In-A-Safe-Place-Permission-Will-Be-Taken-From-The-Court-To-Destroy-Them



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं