लुधियाना। पंजाब में किसानों ने 15 नवंबर से सभी टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है। उत्तर भारत के 20 किसान संगठनों ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। इसलिए एक बार फिर से बड़ा संघर्ष शुरू करना पड़ेगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, जसविंदर सिंह लोंगोवाल, जरनैल सिंह कालेके और अमरजीत सिंह मोहरी ने कहा कि 23 और 24 अक्टूबर को सरकार के पुतले जलाकर दशहरा मनाया जाएगा। किसान नेताओं की मांग है कि सभी फसलों की MSP पर खरीद और सभी फसलों के दाम सुनिश्चित करने के लिए गारंटी कानून बनाया जाए। इसका निर्णय स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिकों को 200 दिन का रोजगार दिया जाए। नशे पर रोक लगाई जाए। बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए 50 हजार करोड़ रुपए का विशेष पैकेज जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली मार्च के दौरान किए गए पुलिस मुकदमों को रद्द किया जाए। लखीमपुर खीरी हत्याकांड में न्याय दिया जाए। किसानों की मांगों को मनवाने के लिए सभी किसान संगठनों में एकता जरूरी है। इसके लिए 4 सदस्यीय कमेटी ने जगजीत सिंह डल्लेवाल के संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) गैर राजनीतिक मोर्चा और 32 किसान संगठनों के साथ बैठक की गई, जिसके बाद ये फैसला लिया गया।
All-Toll-Plazas-Closed-In-Punjab-From-November-15-Farmers-Will-Celebrate-Dussehra-By-Burning-Effigies-Of-The-Government-On-October-23-24-Demand-To-Purchase-Crops-On-Msp