September 19, 2026 00:28:52
पंजाब के लोगों से हरियाणा पुलिस की लेडी कॉन्स्टेबल मार रही ठगियाँ, 2 लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा

पंजाब के लोगों से हरियाणा पुलिस की लेडी कॉन्स्टेबल मार रही ठगियाँ, 2 लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा दिया; बदले में 10 लाख हड़पे, Fir दर्ज

Oct24,2023 | Enews Team | Faridkot

फरीदकोट। फरीदकोट में हरियाणा पुलिस की एक लेडी कॉन्स्टेबल ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लोगों से 10 लाख रुपए ठग लिए। नौकरी न मिलने पर पीड़ित व्यक्तियों ने पुलिस को शिकायत कर दी। जिसके बाद सिटी फरीदकोट में महिला कॉन्स्टेबल पर थाना सिटी फरीदकोट में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित रजिन्द्र सिंह पुत्र करतार सिंह वासी गांव पक्खी कलां ने बताया कि महिला कांस्टेबल ममता शर्मा (नंबर 634) पंचकूला पत्नी इंद्रजीत सिंह ने उसके लड़के लवप्रीत सिंह और शिकायतकर्ता के एक दोस्त प्रभदयाल सिंह की पत्नी सर्बजीत कौर को सरकारी नौकरी पर लगवाने का झांसा दिए। इसके एवज में उनसे 10 लाख रुपए ले लिए। उसने दोनों को होमो राइट्स कमीशन में नौकरी लगाने की बात कही थी। इसके बाद उसने किसी को नौकरी नहीं दिलाई। वहीं अब वह रुपए भी वापस नहीं कर रही। पुलिस के मुताबिक यह कॉन्स्टेबल हरियाणा के पंचकूला की पुलिस लाइन में तैनात है। पुलिस को यह भी पता चला है कि यह कमीशन भी फर्जी है, जिसे सिर्फ लोगों से फ्रॉड करने के लिए बनाया गया है। पुलिस बोली- केस दर्ज किया, जल्द होगी गिरफ्तारी
थाना सिटी फरीदकोट के एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि उक्त शिकायत के आधार पर थाना सिटी फरीदकोट में कॉस्टेबल ममता शर्मा पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Lady-Constable-Of-Haryana-Police-Is-Cheating-The-People-Of-Punjab-Duping-2-People-Of-Government-Jobs-10-Lakhs-Grabbed-In-Return-Fir-Registered



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं