September 19, 2026 00:28:32
पंजाबी सिंगर निक्कू की मौत की अफवाह: बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं; एक्सीडेंट की झूठी खबर फैलाई गई

पंजाबी सिंगर निक्कू की मौत की अफवाह: बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं; एक्सीडेंट की झूठी खबर फैलाई गई

Oct24,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना| पंजाबी सिंगर इंद्रजीत सिंह निक्कू ने उनकी हादसे में मौत की फैली झूठी खबर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो जारी की है। उन्होंने कहा कि एक खबर सभी तरफ चल रही है कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है। जब से सोशल मीडिया अनाड़ी लोगों के हाथ आ गया है तभी से इस तरह की चीजें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों के लिए इस तरह के संदेश बनाकर चला दिए जाते हैं। मैं बिल्कुल तंदुरूस्त हूं। प्यार करने वाले लोग बिल्कुल फिर्क न करें। लोगों के कई फोन भी आ चुके हैं। सभी का दिल से धन्यवाद, जो मेरे लिए शुभकामनाएं कर रहे हैं। सभी चाहने वालों को होशियारपुर मेले में मिलेंगे। करीब 1 साल पहले भी इंद्रजीत निक्कू विवादों में घिर गए थे। सिख संगत ने उनका बागेश्वर धाम जाने पर विरोध किया था। वह यहां बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री से मिलने गए थे। जिसके बाद निक्कू ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि क्या किसी का कत्ल किया, नेताओं की तरह झूठ बोला या इज्जत लूटी, जो उन्हें इस तरह से गुनहगार बता रहे। दुख के समय इंसान हर जगह उम्मीद की आस से आता जाता है। 80 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो बाबाओं के पास जाते हैं और मीट-मुर्गे तक खाते हैं। इसलिए जो लोग मुझे बुरा कह रहे, वह खुद कितने सही है। उन्होंने कहा कि मेरा एक ही कसूर है कि लोगों में थोड़े बहुत मशहूर हूं। बागेश्वर धाम की वीडियो सिर्फ हंसने के लिए शेयर की थी। कई लोगों को तरस आया और उन्होंने हल्ला शेरी दी थी। मैंने कुछ शो भी किए थे, लेकिन कई लोगों को मेरे से जलन हो गई और शो कैंसिल करवा दिए। कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने शो दिलवाने का वादा करके सिर्फ शो ऑफ किया।

Rumor-Of-Death-Of-Punjabi-Singer-Nikku-Said-I-Am-Absolutely-Fine-False-News-Of-Accident-Was-Spread

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं