लुधियाना। अमृतसर के h के लिए रोक लिया। अधिकारियों ने तरसेम से करीब पौना घंटा तक पूछताछ की और उसके बाद वापस घर भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक तरसेम सिंह ने अधिकारियों को बताया कि वह किसी काम से कतर जा रहे हैं, लेकिन उन्हें कतर जाने की अनुमति नहीं मिली। इससे पहले अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप को भी अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोका था। यहां पूछताछ के बाद किरणदीप को घर भेज दिया था। फरारी के 36 दिन बाद गिरफ्तार हुआ था अमृतपाल वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 36 दिन की फरारी के बाद मोगा जिले में रोडे गांव के गुरुद्वारे से पकड़ा गया था। इसके बाद पंजाब पुलिस उसे बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन ले गई। वहां से उसे असम ले जाया गया, यहां पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल अथॉरिटी के हवाले कर दिया था। वह तब से डिब्रूगढ़ जेल में ही बंद है. अमृतपाल ने 23 फरवरी को अपने एक समर्थक की रिहाई के लिए पंजाब के अमृतसर जिले में अजनाला पुलिस थाने पर हमला किया था। उसके बाद से वह पुलिस के रडार पर आ गया था। 18 मार्च को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की, लेकिन वह फरार हो गया था। रोडे गांव के गुरुद्वारे में अमृतपाल की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अमृतसर रूरल के SSP सतिंदर सिंह और पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के IG सुबह ही वहां पहुंच गए थे। सादी वर्दी में पहुंची पुलिस टीम ने अलसुबह अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया था।
Amritpals-Father-Stopped-At-Amritsar-Airport-After-Interrogation-For-Quarter-Of-An-Hour-Security-Agencies-Sent-Him-Back-Homes-