September 17, 2026 22:59:45
मिलावटखोरों पर सेहत विभाग का बड़ा एक्शन, नेक्सस तोड़ने के लिए अधिकारियों का फेरबदल रहेगा जारी

मिलावटखोरों पर सेहत विभाग का बड़ा एक्शन, नेक्सस तोड़ने के लिए अधिकारियों का फेरबदल रहेगा जारी

Oct27,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना।पंजाब में सेहत विभाग द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है। 20 से 27 अक्तूबर तक मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों का फेरबदल अलग-अलग शहरों में किया गया था तांकि मिलावटखोरों के साथ हो रहे मिलीभगत के नेक्सस को तोड़ा जा सके। आज बदले गए अधिकारियों का आखरी दिन है लेकिन सूत्रों मुताबिक पता चला है कि दीवाली तक इसी कड़ी के तहत अधिकारियों का एक जगह से दूसरी जगह फेरबदल जारी रखने का फॉर्मूला जारी रहेगा। फेस्टिवल सीजन में मिलावटखोरों पर सरकार नकेल कसेगी। आने वाले दिनों में हर शहर में दूसरे शहर के अधिकारियों को सप्ताह मुताबिक तैनात किया जाएगा। सरकार ने किसी भी तरह की मिलीभगत संभावनाओं को खत्म करने के लिए अधिकारियों का फेरबदल करने का फॉर्मूला अपनाया है, जिसके तहत कुछ जिलों में तैनात अधिकारियों को आठ दिन(20 से 27 अक्तूबर तक) स्पेशल डय़ूटी पर दूसरे जिलों में भेज दिया गया था। अब उनके एरिया में नए (दूसरे जिलों से आए) अफसर सैंपलिंग कर रहे थे। फिलहाल यह बदलाव आठ दिन के लिए ट्रायल के रुप में किया गया था। लेकिन बताया जा रहा है कि इस बदलाव को दीवाली तक जारी रखा जा सकता है। पिछले सप्ताह कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभिनव त्रिखा ने 12 जिलों के डेजिग्नेटेड अफसरों फूड सेफ्टी(डिस्ट्रिक्ट हेल्थ अफसरों) व 26 फूड सेफ्टी अफसरों की अदला-बदली के आदेश जारी कर दिए। इस दौरान ये अधिकारी हेडक्वार्टर की मंजूरी के बिना अपना स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। वहीं डीओ(फूड सेफ्टी) को स्पेशल डय़ूटी के दौरान सैंपलिंग की रिपोर्ट रोजाना कमिश्नरेट फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को भेजनी होगी। कमिश्नर ने अपने आदेशों में कहा है कि त्योहारी सीजन को लेकर मिठाईयों, दूध से बने पदार्थो व अन्य खाद्य पदार्थो के संबंध में शिकायतें मिल रहीं थी, जिसके मद्देनजर लोगों को सही व स्वच्छ खाद्य पदार्थ मुहैया करवाने के लिए यह बदलाव किया गया है।

Health-Departments-Big-Action-Against-Adulterants-Reshuffle-Of-Officers-Will-Continue-To-Break-The-Nexus

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं