पंजाब | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने द्वारा रूपनगर में नहर में कूद कर आत्म हत्या करने वाली प्रो. बलविंदर कौर की बेटी को 18 वर्षीय की होने पर योग्य समय और योग्यता के आधार पर बनता रोजगार देने का ऐलान किया गया। जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया इस ऐलान पर भड़के है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल करने वाले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सबसे बड़ा फ्राड पंजाबियों के सामने है। खुदकुशी करने वाली अस्सिटेंट प्रो. बलविंदर कौर की बेटी नवनीत कौर अभी सिर्फ 5 साल की है। भगवंत सिंह मान साहिब ने गारंटी दी है कि नवनीत कौर को योग्य समय और योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। भगवंत मान साहिब नवनीत 13 साल बाद 18 वर्ष की होगी। उस समय किसकी सरकार होगी, कौन अधिकारी होगा। यहां पल का भरोसा नहीं है और आप 13 साल बाद की गारंटी दे रहे है। आपकी यह गारंटी परिवार और पंजाब के साथ बड़ा धोखा और फ्राड है जिसके लिए पंजाब आपकों कभी माफ नहीं करेगा। मजीठिया की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कई अन्य विरोधी पार्टियों ने भी मुख्यमंत्री द्वारा किए ऐलान पर सवाल उठाने शुरु कर दिए है। पंजाब के रूपनगर में सहायक प्रोफेसर ने 7 दिन पहले आत्महत्या कर ली। वह नियुक्ति होने के बावजूद स्टेशन अलॉट ना होने चलते नाराज थी। मृतका की पहचान बलविंदर कौर निवासी गांव बसी (रूपनगर) के रूप में हुई है। वह पॉलिटिकल साइंस की सहायक प्रोफेसर थी। बलविंदर साथियों के साथ शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव गंभीरपुर के पास धरने पर बैठी थी। इसी बीच उसने सरहिंद नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। बलविंदर कौर ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है, जो वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने सहायक प्रोफेसर के पति व ससुर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा कि इस मामले के संबंध में पूरी तरह से जांच की जाएगी और बनती कार्रवाई की जाएगी। सहायक प्रोफेसर ने सुसाइड नोट के ऊपर लिखा हुआ था कि यह मैंने ही लिखा है। मेरी उंगली बंधी हुई मिलेगी। मेरी लाश का तलाशो। सुसाइड नोट के नीचे दोनों तरह के सिग्नेचर किए गए। शिक्षा मंत्री को बताया मौत का जिम्मेदार सुसाइड नोट में महिला सहायक प्रोफेसर ने लिखा है कि वह भारी मानसिक तनाव से गुजर रही है। इसका कारण शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस हैं। क्योंकि उनके द्वारा गलत नीतियों के चलते वह परेशान हो चुकी हैं। उसके दो बार डिलीवरी केस भी मानसिक परेशानी के चलते खराब हो गए थे। उन्होंने कहा दोनों बच्चों की मौत का कारण शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस है। क्योंकि इनके द्वारा हमें नियुक्ति पत्र दिए जाने के बावजूद स्टेशन अलॉट नहीं किए गए। लिखा- केस दर्ज किया जाए उन्होंने कहा कि मेरी मौत के जिम्मेदार हरजोत सिंह बैस पर मामला दर्ज किया जाए। अन्यथा पंजाब की जनता हरजोत सिंह बैंस से बदला लेगी। हालांकि इस मामले में अभी तक शिक्षा मंत्री का पक्ष नहीं आया है। पति और ससुर पर केस पुलिस ने बलविंदर कौर के भाई हरदेव सिंह निवासी गांव बसी के बयानों पर पति सुप्रीत सिंह व ससुर भाग सिंह निवासी दशमेश नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरदेव ने बताया कि बलविंद कौर की शादी सुप्रीत सिंह से 1 अक्टूबर 2016 को हुई थी। बलविंदर कौर की शादी के बाद एक बेटी नवरीत कौर (5) है। शादी के बाद जब पहली लड़की हुई तो बहन बलविंदर कौर ने बताया कि उसके पति का रवैया उसके प्रति ठीक नहीं है और हर छोटी-छोटी बात पर परेशान करता है। पति करता था परेशान उन्होंने बताया कि करीब पांच महीने पहले बहन बलविंदर कौर ने बताया कि वह फिर से मां बनने वाली है और पति बार-बार कह रहा है कि अगर लड़का नहीं है तो बच्चा नहीं चाहिए। इसके संबंध में दो महीने पहले बलविंदर कौर का उसके पति ने कोई ट्रीटमेंट भी न करवाया और जिसके बाद बहन बहुत ज्यादा मानसिक तौर पर परेशान थी। पीजीआई में बहन का इलाज हुआ और उसने मृतक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद पति लगातार मानसिक तौर पर परेशान करता रहा
Majithia-Got-Angry-On-Giving-Job-To-Balwinder-S-Daughter-Said-Cm-S-Fraud-Came-To-Light-Deceased-S-Daughter-Got-Job-Guarantee-After-13-Years