रोपड़। रोपड़ में वकील अपनी पत्नी और नाबालिगi बेटे के साथ मिलकर बुजुर्ग मां की बेरहमी से पिटाई करता रहा। इसका खुलासा तब हुआ, जब ज्ञानी जैल सिंह नगर में मां से मिलने आई बेटी ने CCTV फुटेज देखी। बेटी ने समाज सेवी संगठन की मदद से पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी वकील अंकुर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले महिला की बेटी उससे मिलने आई थी। मां ने बेटी को बताया कि उसके बेटे-बहू और पोता उसके साथ बर्बरता कर रहे हैं। घर में CCTV लगे हुए थे। इसलिए बेटी ने उसमें देखने की ठानी। इसके लिए उसने बहाने से सीसीटीवी का कोड पता किया। जिसके बाद सीसीटीवी देखी तो उसके रौंगटे खड़े हो गए। उसने देखा कि बेटा बेरहमी से मां को पीट रहा है। पत्नी भी महिला को थप्पड़ मारती है। मां पर अत्याचार देख उसने इलाके के मानवता की सेवा संगठन के प्रधान गुरप्रीत सिंह से संपर्क कर सारी वीडियो सौंपी। फिर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मां को फिलहाल SSP विवेकशील सोनी की पहल के बाद थाना सिटी से सिक्योरिटी दी गई है।
Lawyer-Kept-Beating-Sick-Mother-In-Ropar-Wife-And-Minor-Son-As-Spectators-Daughter-Complained-After-Seeing-Cctv-Police-Rescued-Hed