September 19, 2026 00:15:46
छठ पूजा से पहले स्पेशल ट्रेनें:वेटिंग लिस्ट बढ़ने के बाद दो और चलाने का ऐलान; पंजाब से दरभंगा व कटिहा

छठ पूजा से पहले स्पेशल ट्रेनें:वेटिंग लिस्ट बढ़ने के बाद दो और चलाने का ऐलान; पंजाब से दरभंगा व कटिहार जाएंगी

Nov14,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। छठ पूजा के चलते ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होने के बाद पंजाब से कटिहार के बीच दो नई ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे की तरफ से ये दोनों ही ट्रेनें 15 से 17 नवंबर के बीच चलाई जाएंगी। इन दो ट्रेनों के बाद परेशान यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इन दोनों ट्रेनों में से एक पंजाब के अमृतसर से बिहार के दरभंगा तक चलेगी। जबकि दूसरी ट्रेन मां वैष्णो देवी कटरा से शुरू होकर पंजाब से होते हुए कटिहार पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 04650 और 04649 को अमृतसर से दरभंगा के बीच चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 04650 अमृतसर से 16 नवंबर को रवाना होगी, जो अगले दिन दरभंगा पहुंचेगी। यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 8.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1.15 बजे दरभंगा पहुंच जाएगी। जबकि, यही ट्रेन संख्या 04649 दरभंगा से 17 नवंबर को शाम 5 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन दोपहर 1.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह ट्रेन ब्यास, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गौंडा, बस्ती, गौरखपुर, पनिया हवा, नरकितागंज, रकसोल व सीतामरही पर रुकेगी। अन्य ट्रेन संख्या 04640/04639 को मां वैष्णो देवी कटरा से कटिहार के बीच चलाने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन 15 नवंबर को मां वैष्णो देवी कटरा से और कटिहार से 17 नवंबर को रवाना होगी। ट्रेन संख्या 04640 मां वैष्णो देवी कटरा से रात 9.30 बजे रवाना होगी, जो तीसरे दिन सुबह 9 बजे कटिहार पहुंचेगी। वहीं, कटिहार से ये ट्रेन संख्या 04639 17 नवंबर को सुबह 11 बजे कटिहार से रवाना होगी, जो दूसरे दिन रात 11 बजे अमृतसर पहुंच जाएगी। ये ट्रेन जम्मू तवी, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, यमुनानगर के जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गौंड़ा, बस्ती, गौरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगु सराए, खगाड़िया, नौगाचिया पर रुकेगी।

Special-Trains-Before-Chhath-Puja-Announcement-Of-Running-Two-More-After-The-Waiting-List-Increases-Will-Go-To-Darbhanga-And-Katihar-From-Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं