अमृतसर। वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए मां बलविंदर कौर मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंची। जहां उन्होंने वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह और सभी बंदी सिखों की रिहाई के लिए दूसरा अरदास समागम 19 नवंबर रविवार को सुबह 10:30 बजे तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब में करवाने की बात कही है। बलविंदर कौर ने कहा कि इस कार्यक्रम में 18 नवंबर शनिवार दोपहर 12.30 बजे गुरुद्वारा साहिब गांव जल्लूपुर खेड़ा से श्री आनंदपुर साहिब के लिए खालसा वहीर रवाना की जाएगी। अमृतपाल सिंह ने गांव रोडे (मोगा) में संत भिंडरावाला की जन्मस्थली पर बोलते हुए अपील की थी कि उसकी अनुमति में अमृत संचार जारी रखा जाए। यह अत्याचारी सरकारों की हार है और खालसा पंथ की जीत है।
अमृतपाल लोगों को नशा छोड़ने के लिए कर रहा था प्रेरित
बलविंदर कौर ने सभी को 16 नवंबर की सुबह 11 बजे जल्लूपुर खेड़ा में पहुंचने का भी अनुरोध किया। उनका कहना है कि सभी जल्लूपुर खेड़ा के गुरुद्वारा साहिब में जाएं, जहां अमृतपाल सिंह युवाओं को नशा छोड़ अमृत छकने के लिए प्रेरित करता था। वहां रखे कक्कारों को देखें, जो युवाओं को अमृत छकाए जाने के बाद दिए जाने थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अमृतपाल सिंह के लिए एक जाल बुना गया। उसके काम को गलत रंग में पेश किया गया। इसी बहाने NSA लगाया गया और साथी सिखों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Balwinder-Kaur-Reached-Sri-Akal-Takht-Sahib-Will-Offer-Prayers-At-Sri-Kesgarh-Sahib-For-The-Release-Of-Her-Son-Amritpal-Singh