चंडीगढ़। गुरुग्राम में 18 नवंबर को होने वाला फेमस पंजाबी सिंगर हार्डी संधू का शो कैंसिल हो गया है। दिल्ली NCR में प्रदूषण की मार को देखते हुए हार्डी संधू ने शो कैंसिल करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 'प्रशंसकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है'। गुरुग्राम में शो के लिए जल्द नई तारीख तय की जाएगी। गुरुवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 415 रहा, जो कि गंभीर श्रेणी में है। हालांकि दो दिन बाद होने वाले पंजाबी गायब के शो की तैयारी पूरी कर ली गई थी। एकाएक शो कैंसिल होने से कार्यक्रम के आयोजकों के साथ हार्डी संधू के प्रशंसकों को भी बड़ा धक्का लगा है। बता दें कि हार्डी संधू 18 नवंबर को 'इन माई फीलिंग्स' नामक अपना पहला अखिल भारतीय दौरा शुरू करने वाले थे। इसका पहला शो दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम में तय किया गया था। उनके इस शो को लेकर उनके प्रशंसकों में जबरदस्त दिवानगी थी। अब संधू ने खुद की इस शो को कैंसिल करने का ऐलान किया है। इसके पीछे NCR में बढ़ रहे प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया है। प्रशंसकों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए शो कैंसिल किया गया है। जल्द ही नई डेट आएगी।
संधू ने दिए कई फेमस ऐल्बम
पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के कई गाने काफी फेमस हुए हैं और उनकी फैंस की संख्या भी खूब बढ़ी है। "बिजली बिजली", "क्या बात है" और "नाह गोरिए" जैसे गानों के लिए उन्हें खूब सराहना मिल चुकी है। हार्डी संधू देशी बीट और पंजाबी गानों के लिए संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
प्रदूषण को लेकर किया किनारा
दिल्ली और इससे सटे गुरुग्राम, मानेसर में प्रदूषण का लेवल इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है। दिल्ली में जहां गुरुवार शाम को 4 बजे AQI 415 रहा, वहीं गुरुग्राम में 357 (Very Poor) और मानेसर में यह 347 दर्ज किया गया। यहां लगातार बढ़ रहा प्रदूषण चिंता का सबब बना हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात करें तो 201 से 300 के बीच यह खराब माना जाता है। 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 450 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में इसे लिया जाता है।
Punjabi-Singer-Hardy-Sandhus-18th-Gurugram-Show-Cancelled-Expressing-Concern-Over-Pollution-Said-Safety-Of-Fans-Is-His-Top-Priority-Shock-To-The-Fans