जालंधर। रेस्लिंग में भारत का लोहा मनवा चुके WWE चैपियन दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली के घर बेटे ने जन्म लिया है। उनकी पत्नी हरपिंदर कौर ने अमेरिका के मैटरनिटी होम में बेटे को जन्म दिया। खली ने अस्पताल का वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में वह बेटे को गोद में लेकर प्यार-दुलार करते नजर आए। खली वीडियो में बेटे से कह रहे है कि जल्दी-जल्दी ठीक हो जाएगा। बता दें बेटे से पहले खली के एक बेटी भी है। खली ने बेटों को अनमोल हीरा कहकर खुशी का इजहार किया था। दें ग्रेट खली सिरमौर जिला के शिलाई के धिरयाना के रहने वाले हैं। खली के घर में खुशी का माहौल है। खली फिल्मों के अलावा रियालिटी शो बिग बास में भी बाल ले चुके है। खली एकमात्र भारतीय रेसलर हैं, जिन्होंने विदेश में जाकर बड़े दिग्गज रेसलरों को हराकर डब्लयूडब्लयूई का टाइटल अपने नाम किया था।
2006 से 2014 तक WWE में रहे
खली साल 2006 से 2014 तक डब्लयूडब्लयूई में रहे और इस दौरान उन्होंने कई दिग्गज पहलवान जिसमें अंडरटेकर, केन, बिग-शो, जॉन सीना, ब्रोक लेसनर, रे-मीस्टिरियो, दि रॉक, ट्रिपल एच, रेंडिऑर्टन सहित कई पहलवानों से फाइट की और जीते भी। 46 वर्षीय खली 157 किलो भारवर्ग के खिलाड़ी हैं, जिनकी हाइट 7 फुट 1 इंच है। खली रेस्लिंग के साथ-साथ हॉलीवुड, बॉलीवुड और टेलीविजन शो में भी काम कर चुके हैं।
पंजाब पुलिस जॉइन करने के बाद बदल गई किस्मत
दिलीप सिंह राणा का जन्म हिमाचल प्रदेश के एक गरीब किसान परिवार में हुआ। सात भाई, बहनों में इनका शरीर अलग ही था। शुरुआती दिनों में खली मजदूरी करते रहे हैं। एक बार पंजाब पुलिस के डीजीपी रहे एमएस ढिल्लों हिमाचल गए तो उनकी नजर दिलीप सिंह राणा पर पड़ी। उन्होंने खली को पंजाब पुलिस जॉइन करवाई जिसके बाद खली प्रोफेशनल रेस्लिंग में गए और भारत का नाम रोशन किया।
ग्रेट काली से बने द ग्रेट खली
खली ने पहले बताया था कि चूंकि मैं भारत से था इसलिए डब्लयूडब्लयूई मैनेजमेंट ने भारत की संस्कृति और इतिहास को देखा। शुरुआती दिनों में फाइट रेस्लिंग के दिग्गज खिलाड़ियों से हुई थी और मैंने सबको हरा दिया था। इसलिए उन्होंने मां काली ने जिस तरह राक्षसों का रूप धारण किया था, उसी के तर्ज पर मुझे भी ग्रेट काली का नाम दिया लेकिन धार्मिक रूप से किसी को आपत्ति न हो और वाद-विवाद से बचने के लिए ग्रेट काली बाद में द ग्रेट खली बने
Birth-Of-A-Son-At-The-Great-Khalis-House-Wife-Harpinder-Kaurs-Delivery-In-Americas-Hospital-Khali-Shares-Video-Calling-Her-A-Precious-Diamond