September 18, 2026 23:22:24
पंजाब Cm को सुखबीर बादल ने भेजा नोटिस:कहा- उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाने के लिए 5 दिन में माफी मांग

पंजाब Cm को सुखबीर बादल ने भेजा नोटिस:कहा- उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाने के लिए 5 दिन में माफी मांगें मान, वरना क्रिमिनल केस करूंगा

Nov17,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पंजाब CM भगवंत मान को लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस लुधियाना में 2 नवंबर को 'मैं पंजाब बोलदा हां' नामक ओपन डिबेट में CM की ओर से बादल परिवार के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर भेजा गया है। इस डिबेट में भगवंत मान ने अकाली दल के साथ-साथ कांग्रेस पर भी सवाल उठाए थे। सुखबीर ने कहा कि ओपन डिबेट में भगवंत मान ने मंच से सबके सामने कहा कि बादल परिवार का बालासर में फार्म है और बादल परिवार के खेतों के लिए एक नहर निकाली गई। भगवंत मान को भेजे नोटिस में सुखबीर ने कहा है कि जो नहर निकाली गई, उसका काम 1955 में शुरू हुआ था। उस समय तो हरियाणा बना ही नहीं था। भगवंत मान ने झूठे आरोप लगाकर उनके परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। वह इसके लिए 5 दिनों के अंदर सबके सामने माफी मांगें। अगर मान ने 5 दिनों में सावर्जनिक माफी नहीं मांगी तो वह उनके खिलाफ क्रिमिनल केस करेंगे।

नोटिस से पहले CM मान को कहा था माफी मांग लें
बता दें कि नोटिस जारी करने से पहले अकाली दल के बारे में कहे गए शब्दों पर पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को माफी मांगने के लिए कहा था। सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि CM मान की तरफ से 2 बातें पर्सनल अटैक थी, यह पूरी तरह से झूठी हैं। अगर अगले 10 दिनों में CM मान ने माफी नहीं मांगी तो उन पर मानहानि का केस करेंगे। जिसके बाद अब शनिवार को उन्होंने नोटिस जारी कर दिया है।

सुखबीर बादल ने जारी किया था वीडियो
इससे पहले शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि CM मान ने बीते दिनों एक ड्रामा किया, जिसे डिबेट नाम दिया गया। वहां कर्फ्यू लगा दिया गया। सभी को पता था कि ये ड्रामा है, इसीलिए सभी पार्टियों ने उसका बायकॉट किया। CM मान का मकसद झूठ बोलना था। उसने इसके लिए 30 करोड़ रुपए खर्च किए थे और वे उसे लाइव दिखाना चाहता था। CM मान ने इस दौरान सिर्फ अपनी स्पीच दिखानी थी और बाकियों को कट कर देना था। इस ड्रामे में CM मान ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Sukhbir-Badal-Sent-Notice-To-Punjab-Cm-Said-Apologize-Within-5-Days-For-Making-False-Allegations-Against-His-Family-Otherwise-I-Will-File-A-Criminal-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं