September 19, 2026 00:14:31
पंजाब में पराली न जलाने वाले किसान होंगे सम्मानित:स्पीकर संधवां बोले- कृषि अधिकारियों को लिस्ट बनाने

पंजाब में पराली न जलाने वाले किसान होंगे सम्मानित:स्पीकर संधवां बोले- कृषि अधिकारियों को लिस्ट बनाने को कहा, विधानसभा बुलाएंगे

Nov19,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब सरकार अब पराली न जलाने वाले किसानों को विधानसभा में बुलाकर सम्मानित करेगी। वातावरण से प्यार करने वाले किसानों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने बड़े लोकहितों और वातावरण के उचित संरक्षण के मद्देनज़र इस बुरी प्रथा से किनारा किया है। विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे समझदार किसानों की खूब सराहना करती है जिन्होंने पराली को आग नहीं लगाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी जिलों में इन किसानों का सम्मान करने का फैसला किया है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को ऐसे किसानों की सूची तैयार करने के लिए कहा है। पराली को आग न लगाने वाले किसानों को सम्मानित करने के लिए कृषि और अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से राज्य भर में विशेष प्रोग्राम करवाए जाएंगे और इसके साथ-साथ विधानसभा में भी उनका सम्मान किया जाएगा।

पिछले साल भी किसान किए थे सम्मानित
स्पीकर ने कहा कि पिछले साल भी पंजाब विधानसभा में बड़ी संख्या में किसानों का सम्मान किया था। जो किसान फसलों के अवशेष को आग नहीं लगाते, वह वातावरण को अलग-अलग तरह के प्रदूषित होने से बचा रहे है। लोग खतरनाक बीमारियों से बच रहे है। आग न लगाने से धरती की उपजाऊ शक्ति बरकरार रहती है।

Farmers-Who-Do-Not-Burn-Stubble-In-Punjab-Will-Be-Honoured-Speaker-Sandhwan-Said-Asked-Agriculture-Officers-To-Make-A-List-Will-Call-The-Assembly

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं