September 19, 2026 00:15:23
नॉन-वेज पार्टी पर संधवां की पाकिस्तान को क्लीन-चिट:पंजाब के 13 Mla संग टेका करतारपुर में माथा; बोले-

नॉन-वेज पार्टी पर संधवां की पाकिस्तान को क्लीन-चिट:पंजाब के 13 Mla संग टेका करतारपुर में माथा; बोले- गुरुघर से 2 Km दूर हुई पार्टी

Nov20,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सोमवार को 13 विधायकों के साथ पाकिस्तान जाकर करतारपुर साहिब में माथा टेका। सोमवार सुबह सभी विधायकों के साथ संधवां डेरा बेबा नानक स्थित करतारपुर साहिब कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हुए। वहां करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी भाई गोबिंद सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बीते दिनों करतारपुर साहिब परिसर में नॉन-वेज और डांस पार्टी किए जाने की वजह से खड़े हुए विवाद पर पाकिस्तानी अफसरों को क्लीन-चिट भी दे दी। संधवां के अनुसार, गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी भाई गोबिंद सिंह ने मुझे पूरी वस्तुस्थिति से अवगत करवाया और बताया कि नॉन-वेज पार्टी गुरुघर से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर की गई थी। संधवां के मुताबिक, भाई गोबिंद सिंह ने आरोप लगाए कि कुछ लोग करतारपुर साहिब की छवि को ठेस पहुंचाने के प्रयास में जुटे हैं और इसी मकसद से यह पूरा विवाद खड़ा किया गया। भाई गोबिंद सिंह ने पंजाब से गए नेताओं को बताया कि सोमवार को भी तकरीबन 550 लोग करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए भारत से पाकिस्तान पहुंचे। करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनने के बाद दोनों तरफ के पंजाबियों में प्यार बढ़ रहा है।

मर्यादा को नहीं पहुंची कोई ठेस
करतारपुर साहिब में माथा टेकने के बाद वापस लौटे संधवां ने बताया कि पाकिस्तान पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले वहां के हेड ग्रंथी भाई गोबिंद सिंह से इस घटना के बारे में बातचीत की थी। तब भाई गोबिंद सिंह ने स्पष्ट किया कि इस पूरे कार्यक्रम से गुरुघर की मर्यादा को किसी तरह की ठेस नहीं पहुंची। भाई गोबिंद सिंह ने गुरुघर के अंदर बैठ कर पूरी बात स्पष्ट की।

Sandhwans-Clean-Chit-To-Pakistan-On-Non-Veg-Party-Head-Bowed-In-Kartarpur-Along-With-13-Mlas-Of-Punjab-Said-Party-Took-Place-2-Km-Away-From-Gurughar



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं