September 19, 2026 00:21:12
आतंकी पन्नू के खिलाफ Nia की Fir:एअर इंडिया फ्लाइट्स में जान को खतरा और दिल्ली एयरपोर्ट बंद करने की ध

आतंकी पन्नू के खिलाफ Nia की Fir:एअर इंडिया फ्लाइट्स में जान को खतरा और दिल्ली एयरपोर्ट बंद करने की धमकी दी थी; Uapa लगाया

Nov20,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने घोषित आतंकी और सिख फार जस्टिस (SFJ) के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पन्नू ने पिछले दिनों वीडियो जारी कर एअर इंडिया की फ्लाइट्स में सफर करने वालों को धमकी दी थी। उसने एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट्स की एंट्री रोकने और 19 नवंबर से एयरलाइन का संचालन बंद करने की भी धमकी दी थी। NIA ने पन्नू पर IPC की धारा 1208, 153ए और 506 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की धारा 10, 13, 16, 17, 18, 188 और 20 के तहत मामला दर्ज किया है। पन्नू ने वीडियो जारी कर सिखों को एअर इंडिया में उड़ान न भरने का आग्रह किया। 19 नवंबर और उसके बाद एअर इंडिया के विमानों से उड़ान भरने पर जान को खतरा होने का भी दावा किया है। पन्नू ने यह भी धमकी दी कि एअर इंडिया को दुनिया में परिचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। पन्नू के दावों और धमकियों के बाद कनाडा, भारत और कुछ अन्य देशों में जहां एअर इंडिया उड़ान भरती है, वहां सुरक्षा बलों द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है।

4 नवंबर को दी थी पहली धमकी
पन्नू ने 4 नवंबर को जारी अपने वीडियो में सिखों से उनके जीवन के लिए संभावित खतरे का हवाला देते हुए 19 नवंबर और उसके बाद एअर इंडिया के विमानों पर उड़ान बंद करने का आग्रह किया था। उन्होंने भारत सरकार को एक चेतावनी भी जारी की कि "इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA) 19 नवंबर को बंद रहेगा। नई दिल्ली में स्थित IGIA दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।

आतंकवाद को दोबारा खड़ा करना चाहता है आतंकी पन्नू
भारत में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देने की अपनी ठोस योजना के तहत पन्नू पंजाब राज्य में प्रचलित मुद्दों, विशेष रूप से सिख धर्म के संबंध में, सिखों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देकर एक काल्पनिक कहानी बना रहा है। नवीनतम धमकी उसी कथा के अनुरूप है, जिसे पन्नू ने अतीत में रेलवे के साथ-साथ भारत में थर्मल पावर प्लांटों सहित आवश्यक परिवहन नेटवर्क प्रणालियों को धमकी देने और बाधित करने का प्रयास करके सक्रिय रूप से प्रचारित किया।

2019 से प्रतिबंधित है SFJ
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 10 जुलाई 2019 को SFJ को उसकी गतिविधियों के लिए UAPA के तहत एक गैरकानूनी संघ के रूप में प्रतिबंधित कर दिया था। 1 जुलाई 2020 को पन्नू को भारत सरकार द्वारा एक व्यक्तिगत आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। सितंबर 2019 से NIA ने पन्नू के खिलाफ पहला मामला दर्ज किया था। 2023 में NIA ने अमृतसर और चंडीगढ़ में पन्नू के घर व जमीन को जब्त कर लिया था। 3 फरवरी 2021 को NIA स्पेशल कोर्ट द्वारा पन्नू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। 29 नवंबर 2022 को उसे PO घोषित किया गया।

Nias-Fir-Against-Terrorist-Pannu-Threat-To-Life-In-Air-India-Flights-And-Threat-To-Close-Delhi-Airport-Uapa-Imposed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं