September 19, 2026 00:13:21
जालंधर में नेशनल हाईवे के बाद रेलवे ट्रैक भी जाम:किसानों को नहीं रोक पाई पुलिस; 47 मेल-एक्सप्रेस और

जालंधर में नेशनल हाईवे के बाद रेलवे ट्रैक भी जाम:किसानों को नहीं रोक पाई पुलिस; 47 मेल-एक्सप्रेस और 12 लोकल ट्रेनें प्रभावित, 15 कैंसिल

Nov23,2023 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जालंधर में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे (NH-44) के बाद किसानों ने रेलवे ट्रैक भी अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिया है। गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने लुधियाना की तरफ जाते वक्त PAP चौक से कुछ दूरी पर धन्नोवाली फाटक के पास ही रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे को बंद किया है। रेलवे ट्रैक बंद होते ही शताब्दी एक्सप्रेस को कपूरथला के फगवाड़ा में रोक दिया था। यह प्रदर्शन जालंधर कैंट स्टेशन के पास हो रहा है। इसलिए आम्रपाली एक्सप्रेस को जालंधर सिटी स्टेशन पर रोका गया था, जिसके बाद उसे लोहिया खास वाले रूट से निकलवाया गया। रेलवे के मुताबिक इस ट्रैक से रोजाना चौबीस घंटे में 120 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी।
इससे हजारों की संख्या में यात्रियों को भी परेशानियों का सामान करना पड़ेगा। जालंधर-जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को फगवाड़ा और लुधियाना से ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। वहीं, अमृतसर के यात्रियों को भी फगवाड़ा और लुधियाना ट्रेन पकड़ने के लिए जाना पड़ेगा। गुरुवार को सुबह किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम किए जाने तक 40 ट्रेनें निकल चुकी थीं, अब 80 ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है। ट्रेनों का डायवर्जन जालंधर सिटी स्टेशन से लगाया गया है। इस दौरान लुधियाना, अंबाला, पानीपत, दिल्ली के जरिए अन्य राज्यों में जाने वाली ट्रेनें नकोदर, लोहिया साख से फगवाड़ा होकर निकलेंगी। वहीं, बुधवार को CM भगवंत मान के किसानों को हाईवे जाम कर लोगों को परेशान न करने की दो-टूक नसीहत दी थी। हालांकि जालंधर पुलिस बैरिकेडिंग करने के बावजूद किसानों को रोक नहीं पाई।

पहले हाईवे पर सर्विस लेन से ट्रैफिक चलने की छूट दी गई थी, मगर करीब 11.30 बजे सर्विस लेन का ट्रैफिक भी बंद कर दिया गया। दोबारा जालंधर के रामामंडी से लेकर धरना स्थल पर करीब 5 जगह पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक रोका गया है। धरना स्थल पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस सहित आरपीएफ के अधिकारी, एंटी रॉएड फोर्स सहित कमांडो भी तैनात किए गए हैं।

19 ट्रेनों के डिपार्चर स्टेशन बदले गए
दिल्ली से आई शताब्दी (12031) को फगवाड़ा तक ही आने दिया गया। अमृतसर जाने वाले यात्रियों को भी वहीं पर उतरना पड़ा। वहीं, शाम के वक्त अमृतसर से दिल्ली के लिए चलने वाली शताब्दी (12032) लुधियाना से बनकर चलेगी। इसी तरह दिल्ली से अमृतसर आने वाली शाने-ए-पंजाब (12497) को लुधियाना में रोका गया है। यह गाड़ी (12498) लुधियाना से ही बनकर चलेगी। इसी तरह करीब 17 अन्य ट्रेनें है, जिनके के डिपार्चर स्टेशन बदले गए हैं।

After-The-National-Highway-Railway-Track-Also-Jammed-In-Jalandhar-Police-Could-Not-Stop-The-Farmers-47-Mail-Express-And-12-Local-Trains-Affected-15-Cancelled



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं