September 18, 2026 22:17:56
काकाेवाल रोड पर फिर से इल्लीगल कालोनी पर चला निगम का पीला पंजा, तोड़ा गया अवैध निर्माण

काकाेवाल रोड पर फिर से इल्लीगल कालोनी पर चला निगम का पीला पंजा, तोड़ा गया अवैध निर्माण

Nov24,2023 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना, 24 नवंबर

नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कैलाश नगर में एक अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की। इस इल्लीगल कालोनी में निगम ने पहले भी कुछ समय पर कार्रवाई की थी, लेकिन अब फिर से इसमें इल्लीगल कंस्ट्रक्शन शुरु होने पर निगम ने इसे जेसीबी के जरिए तोड़ डाला। 

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कैलाश नगर में इस अवैध कॉलोनी के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस इल्लीगल में किसी तरह की डेवलपमेंट व कंस्ट्रक्शन न हो, इसके लिए कालोनाइजर को चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद साइट पर दोनों तरह के काम शुरु कर दिए गए थे। इसकी सूचना मिलने पर आज शुक्रवार को निगम बिल्डिंग ब्रांच ने मौके का जायजा लेने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कॉलोनी में कुछ निर्माण भी किए जा रहे थे, जिन्हें नगर निगम की टीम ने तोड़ डाला। अधिकारियों ने बताया कि कॉलोनाइजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस बीच नगर निगम अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले विभाग से जांच कर लें कि कॉलोनी वैध (अधिकृत) है या नहीं। निगम ने लोगों से अपील है कि वे कॉलोनाइजरों के झूठे दावों से बचें।

नगर निगम आयुक्त संदीप ऋषि ने भी शहरवासियों से अपील की कि वे नगर निगम से बिल्डिंग प्लान स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करें। संदीप ऋषि ने आगे बताया कि बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को अवैध निर्माण गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Municipal-Corporation-Demolishes-Illegal-Colony-In-Kailash-Nagar-After-Colonizer-Resumes-Construction-Work

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं