चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से बुलाई गई शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड (SCB) की बैठक संपन्न हो गई है। किसानों को गन्ने के दाम प्रति क्विंटल बढ़ाने के वादे के बाद सीएम मान ने इस बैठक को बुलाया था। बैठक में गन्ने के दाम प्रति क्विंटल बढ़ाने के फैसले पर निर्णय लिया जा चुका है। सीएम मान की तरफ से ये बैठक उनके घर पर ही आयोजित की गई। जिसमें शुगर मिल के मालिकों ने भी भाग लिया। दरअसल, बीते 4 दिन चले धरने में किसानों ने गन्ने के दाम को बढ़ाने की मांग रखी थी। बीते दिनों सीएम मान ने किसान नेताओं को बुलाया और इस पर चर्चा की। इस दौरान गन्ने के दाम बढ़ाने का फैसला जल्द लेने का वादा किया गया। सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा ही गन्ने का दाम पूरे भारत में से सबसे अधिक पंजाब में देती आई है और ये अब भी जारी रहेगा। वहीं, किसानों को हर बात पर सड़कें व रेलवे जाम न करने की हिदायत भी दी गई। चार दिन चले धरने के बाद किसानों ने सीएम मान के आश्वासन पर रेलवे व मुख्य सड़क मार्ग को खोल दिया।
हरियाणा सरकार दे रही है 386 रुपए प्रति क्विंटल
पंजाब में पहले गन्ने का दाम सर्वाधिक 380 रुपए प्रति क्विंटल दिया जाता था। बीते समय में हरियाणा सरकार ने निर्णय लेकर गन्ने का प्रति क्विंटल दाम 386 रुपए कर दिया। जिसके बाद पंजाब के किसानों ने भी राज्य में स्टेट एग्रीड प्राइस को बढ़ाने की मांग करने लगी। जब किसानों की मांग को न सुना गया तो चार दिन पहले किसान फगवाड़ा में नेशनल हाईवे पर बैठ गए और दिल्ली-अमृतसर जीटी रोड की ट्रेफिक को बाधित कर दिया।
Punjab-Cms-Meeting-With-Sugarcane-Control-Board-Government-May-Soon-Increase-Sugarcane-Prices-Announcement-May-Be-Made-During-The-Assembly-Session