September 19, 2026 00:16:31
हरियाणा का गैंगस्टर संभालेगा पंजाब का बंबीहा गैंग: सबसे कम उम्र का फरीदपुरिया, जमानत पर आकर कनाडा भा

हरियाणा का गैंगस्टर संभालेगा पंजाब का बंबीहा गैंग: सबसे कम उम्र का फरीदपुरिया, जमानत पर आकर कनाडा भागा; लॉरेंस गैंग से टक्कर लेगा

Nov28,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दुश्मन बंबीहा गैंग को नया मुखिया मिल गया है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले से संबंध रखने वाले नीरज फरीदपुरिया को गैंग की कमान सौंपी गई है। फरीदपुरिया दर्जनों संगीन वारदातों को अंजाम देने वाला गैंगस्टर है। फिलहाल वह कनाडा में बैठकर बंबीहा ग्रुप को ऑपरेट कर रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-NCR और हरियाणा में हुई बड़ी वारदातों में इसका नाम सामने आया था। एक साल पहले उसके ठिकानों पर NIA की टीम ने भी रेड की थी। नीरज फरीदपुरिया की बंबीहा सिंडिकेट के मेंबर कौशल चौधरी और उसके गुर्गे अमित डागर से जेल में मुलाकात हुई थी। यहीं से वह बंबीहा ग्रुप के नजदीक आ गया। बंबीहा गैंग और लॉरेंस गैंग की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद ये दुश्मनी और ज्यादा बढ़ गई। लॉरेंस के हरियाणा-दिल्ली-NCR में बढ़ते नेटवर्क को टक्कर देने के लिए अब नीरज फरीदपुरिया की एंट्री हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीरज नए लड़कों को अपराध की दलदल में उतार रहा है। पहले बंबीहा ग्रुप का पूरा कामकाज अर्मेनिया में बैठा लक्की पटियाल देख रहा था।

25 से ज्यादा मामले दर्ज, जमानत मिली तो कनाडा भागा
पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया पिछले 9 वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। इसके खिलाफ करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 4 मुकदमे हत्या व अन्य 17 मुकदमे हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, एक्सटॉर्शन, अवैध हथियार, लड़ाई झगड़ा आदि के हैं। नीरज अवैध कब्जा तथा अवैध वसूली का काम करता है। उसने जमानत पर जेल से बाहर आते ही हरियाणा पलवल में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह 25 हजार का इनामी है। जमानत पर आने के बाद वह दुबई के रास्ते कनाडा भाग गया था।

कौशल के जरिए नजदीक आया
ग्रेटर फरीदाबाद के फरीदपुर गांव का रहने वाला नीरज वर्ष 2013-14 में अपराध की दुनिया में आया। पहले उसने फरीदाबाद और पलवल जिले में वारदातें करनी शुरू की। इसके बाद कई मामलों में वह जेल चला गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 2015 में नीरज को हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा हो गई। जेल में रहते हुए ही उसकी गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा निवासी गैंगस्टर कौशल चौधरी के अलावा अमित डागर से दोस्ती हुई। कौशल चौधरी बंबीहा ग्रुप का पुराना राजदार है।

कोरोनाकाल में भागा था विदेश
कोविड के समय हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह दुबई के रास्ते कनाडा भाग गया। कौशल चौधरी और अमित डागर के जरिए ही उसने बंबीहा सिंडिकेट में शरण ली और अब नया मुखिया बन गया। बताते हैं कि नीरज फरीदपुरिया बंबीहा ग्रुप में सबसे कम उम्र का गैंगस्टर है। नीरज, बंबीहा सिंडिकेट से जुड़े गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के साथ मिलकर नए लड़कों को अपराध की दलदल में उतार रहे है। हिमांशु भाऊ भी हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है और विदेश में बैठकर आपराधिक वारदातें करा रहा है।

Haryanas-Gangster-Will-Take-Over-Punjabs-Bambiha-Gang-Faridpuriya-The-Youngest-Fled-To-Canada-After-Getting-Bail-Lawrence-Will-Take-On-The-Gang



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं