September 18, 2026 04:04:48
मंत्री बैंस के नार्को टेस्ट वाले बयान पर भड़की शिअद:मजीठिया बोले- टेस्ट के बजाए Cbi जांच करवा लें; द

मंत्री बैंस के नार्को टेस्ट वाले बयान पर भड़की शिअद:मजीठिया बोले- टेस्ट के बजाए Cbi जांच करवा लें; दूध-का-दूध, पानी-का-पानी हो जाएगा

Nov29,2023 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के एक विधायक द्वारा विभिन्न यूनियनों के नेताओं से न मिलने और खनन के संबंध में उन पर लगाए गए आरोपों पर नार्कों टेस्ट तक की बात कही गई। जालंधर पहुंचे शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंत्री बैंस को बब्बू कोछा संबोधित करते हुए कहा कि अगर वे बेकसूर हैं, तो मामले की सीबीआई जांच करवा लें। इससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। शिअद नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा- मंत्री हरजोत बैंस कुछ पावर में हैं। पुलिस सहित अन्य संबंधित विभाग उनके पास हैं, मगर कार्रवाई का नाम नहीं ले रहे। क्योंकि अपने लोगों पर कार्रवाई कैसे कर दी जाए। शिअद नेता मजीठिया ने कहा- मंत्री के आह्वास से सिर्फ 5 किमी. दूर माइनिंग होती है। मैंने माइनिंग की फोटो भी जारी की थी। मगर मंत्री बैंस द्वारा इस पर चुप्पी साध ली गई।

मजीठिया बोले- सरकार के हाथ कुछ नहीं, उन्हें सिर्फ मजीठिया याद
शिअद नेता बिक्रम मजीठिया ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- अगर मंत्री बैंस इतने सच्चे हैं तो खनन की जांच सीबीआई से क्यों नहीं करवा लेते। सिर्फ एक लैटर सीबीआई को भेजने की देर हैं। जिसके बाद सीबीआई मामले की जांच अपने आप शुरू कर देगी। शिअद नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि सरकार को सिर्फ मजीठिया याद है और कुछ नहीं। आप सरकार ने पंजाब में 20 हजार करोड़ का रेवेन्यू जनरेट करने की बात कही थी, ये रेवेन्यू कहां जनरेट हुआ ये आज तक नहीं पता चला।

Sad-Angry-Over-Minister-Bainss-Statement-On-Narco-Test-Majithia-Said-Get-A-Cbi-Investigation-Done-Instead-Of-Test-Milk-Will-Turn-Into-Milk-And-Water-Will-Turn-Into-Water



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं