September 17, 2026 22:55:07
पंजाब के 11 जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश:येलो अलर्ट जारी; तापमान गिरेगा, 30-40km घंटा की रफ्तार

पंजाब के 11 जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश:येलो अलर्ट जारी; तापमान गिरेगा, 30-40km घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Nov30,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को पश्चिमी मालवा को छोड़ अन्य पूरे पंजाब में बारिश होने की संभावनाएं जताई है। वहीं, 11 जिले ऐसे हैं, जहां बारिश का अलर्ट दिया गया है और सुबह से इन जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के चलते हीट लॉक के कारण दिन के अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में आज गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की तरफ से जारी येलो अलर्ट के अनुसार आने वाले कुछ घंटों तक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोहाली, लुधियाना, फगवाड़ा, कपूरथला, जालंधर और रोपड़ में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इन जिलों में मौसम विभाग ने सचेत रहने की हिदायत दी है। इतना ही नहीं, यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इस बारिश से आने वाले दिनों में अब पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड व ठिठुरन बढ़ेगी। इतना ही नहीं, पंजाब में दूसरे फेज की धुंध भी शुरू होगी, जो खुले व बाहरी इलाकों के बाद घनी आबादी वाले इलाकों में भी देखने को मिलेगी।
इस बारिश के बाद अब मौसम साफ होने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद दिन के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे रातें ठंडी होने लगेंगी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी, जो अभी सामान्यता 10 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है।

Intermittent-Rain-In-11-Districts-Of-Punjab-Yellow-Alert-Issued-Temperature-Will-Drop-Winds-Will-Blow-At-A-Speed-Of-30-40km-Per-Hour



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं