September 17, 2026 22:55:12
Aap विधायक गज्जनमाजरा को Ed ने मोहाली कोर्ट में पेश किया, 14 दिन ज्यूडिशियल कस्टडी में पटियाला जेल भ

Aap विधायक गज्जनमाजरा को Ed ने मोहाली कोर्ट में पेश किया, 14 दिन ज्यूडिशियल कस्टडी में पटियाला जेल भेजा

Nov30,2023 | Enews Team | Mohali

मोहाली। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रोफेसर जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को आज एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने मोहाली जिला अदालत में पेश किया है। यहां से ED की विशेष अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है। वह 12 दिसंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में रहेंगे। 12 दिसंबर को ही दोबारा उन्हें मोहाली की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। आप विधायक गज्जनमाजरा की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी। इसके बाद अदालत के आदेश पर उन्हें चंडीगढ़ के PGI में दाखिल कराया गया था। ED की विशेष अदालत ने अस्पताल से छुट्टी होते ही उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए थे। इसके बाद फिर से अदालत ने उन्हें 3 दिन का रिमांड दिया था, जो कि कल समाप्त हो गया था। इसके बाद आज उन्हें फिर से अदालत में पेश किया था।

40 करोड़ के लेनदेन का है मामला
​​​​विधायक की गिरफ्तारी 40 करोड़ रुपए के पुराने लेनदेन कैसे से जुड़ी हुई है। इस मामले में ED ने पिछले साल उनके घर, ऑफिस और अन्य संपत्तियों की जांच की थी। हालांकि उस वक्त विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पहले सूचना थी कि विधायक को जांच में शामिल किया जाएगा। मगर, सोमवार को ED ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया।

अमरगढ़ सीट से हैं विधायक
प्रोफेसर जसवंत सिंह गज्जनमाजरा संगरूर जिले की अमरगढ़ सीट से विधायक हैं। उनका कल शाम 5:00 बजे सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया था। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद आप के कई कार्यकर्ता ED दफ्तर के बाहर इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने ED दफ्तर की सुरक्षा भी बढ़ा दी थी।

Ed-Produced-Aap-Mla-Gajjan-Majra-In-Mohali-Court-Sent-To-Patiala-Jail-For-14-Days-In-Judicial-Custody



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं