September 19, 2026 02:29:08
बहिबलकलां गोलीकांड पर फिर भड़के आप Mla:कुंवर विजय प्रताप ने कहा- Sit व सरकारी गवाह सिर्फ राजनीति कर र

बहिबलकलां गोलीकांड पर फिर भड़के आप Mla:कुंवर विजय प्रताप ने कहा- Sit व सरकारी गवाह सिर्फ राजनीति कर रहे; जंग जारी रहेगी

Dec1,2023 | Enews Team | Amritsar

लुधियाना। पंजाब में बहिबल कलां गोलीकांड की जांच पर एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) के अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर जांच कमेटी (SIT) और सरकारी पैरोकारों पर आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस गोलीकांड का फैसला गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में होगा और जंग जारी रहेगी। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट सांझा कर SIT और सरकारी गवाहों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुंवर ने ट्वीट कर कहा- बहिबल कलां गोलीकांड का जिम्मेदार कौन है। तीन साल बाद अब एप्रूवर (वादा माफ गवाह) के मुद्दे पर राजनीति क्यों हो रही है? जबकि तब के समय की सरकार ने इस को अप्रूवल दे दी और हाई कोर्ट ने भी इस बारे में 4 जुलाई 2022 को दोषियों की अर्जी खारिज कर दी। सरकारी SIT और सरकारी पैरोकार सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। मुझे पहले दिन से ही पूरी आस है कि इंसाफ गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में ही होगा। मेरी जंग जारी रहेगी, हर तसदद (जुल्म) सहने के लिए तैयार हूं। अक्टूबर में सीएम मान पर उठाया था सवाल यह पहली बार नहीं है जब कुंवर विजय प्रताप बहिबल कलां पर बोले हैं। इससे पहले अक्टूबर महीने में उन्होंने सीएम भगवंत मान की एक पुरानी वीडियो शेयर कर सवाल उठा दिया था। उन्होंने कहा था- 2021 में इस्तीफे के समय आपकी एक वीडियो देखी थी और मैं राजनीतिक का शिकार हो गया था। होम मिनिस्टर आप हो और SIT भी आपकी है। गवाहों को SIT मुकरा रही है। SIT गवाहों के बयान दोबारा करवा रही है, दाषियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। गवाह भी लगा चुके कुंवर पर लगाए थे आरोप विधायक और पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह पर भी गवाहों ने आरोप लगाए थे। इसी साल जुलाई महीने में गवाहों ने कुंवर विजय प्रताप सिंह पर उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और बिना सबूत के गिरफ्तारियां करने का आरोप लगाए। जिसके बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह ने फायरिंग मामले में गवाहों द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का मुकाबला करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी।

Aap-Mla-Again-Furious-Over-Bahibalkalan-Firing-Incident-Kunwar-Vijay-Pratap-Said-Sit-And-Government-Witnesses-Are-Just-Doing-Politics-The-War-Will-Continue



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं