फिरोजपुर। फिरोजपुर में मां-बेटी ने एक व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसा लिया गया। उसे मीठी-मीठी बातें कर घर बुलाया गया। जिसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की गई। जिसके बाद उससे 20 हजार रुपए ऐंठ लिए गए। आरोपी मां-बेटी के साथ एक पत्रकार भी शामिल था। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरूहरसहाय पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित संदीप सिंह निवासी गुरूहरसहाय ने बताया कि वह सुंदरी नाम की महिला को पहले से जानता था। बीती शाम वह एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। तभी उसके पास सुंदरी का फोन आया। वह उससे मीठी-मीठी बातें करते हुए घर आने के लिए बार-बार कहने लगी।
संदीप ने बताया कि सुंदरी के मजबूरी करने पर वह उसके घर बस्ती मग्घरवाली चला गया। जब वह उसके घर पहुंचा तो वहां कैमरे वाले भी कुछ लोग थे। जिन्होंने उसके साथ धक्का-मुक्की की और उसकी वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने उसे वायरल करने की धमकी दी। ऐसा न करने के लिए आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपए मांगे। उसने इतने रुपए न होने की बात कही तो आरोपियों ने 20 हजार लेकर उसे छोड़ दिया।जिसके बाद उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने सुंदरी, उसकी बेटी और मिंटू कंधारी के अलावा 3 और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अज्ञात आरोपी भी पत्रकार बताए जा रहे हैं। गुरुहरसहाय थाने के ASI गुरदीप सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
Honeytrap-In-Firozpur-Fir-Against-Mother-Daughter-And-Journalist-Called-Home-By-Talking-Sweetly-On-Mobile-Started-Blackmailing-By-Making-Video-20-Thousand-Extorted