चंडीगढ़। पंजाब में घने कोहरे और मौसम परिवर्तन के कारण स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी सूचना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। समय में यह परिवर्तन सोमवार से लागू होगा। मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9:30 बजे किया गया है। जबकि इन स्कूलों में छुट्टी अब शाम 3:30 बजे होगी। यह आदेश सोमवार 4 दिसंबर से 23 दिसंबर तक सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में लागू रहेगा।
Timings-Of-Schools-Changed-In-Punjab-Due-To-Dense-Fog-The-Government-Took-The-Decision-Now-They-Will-Open-At-9-30-Am