पटियाला। पटियाला में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान समाना के कादराबाद के रहने वाले मोहम्मद आसिम (24) के रूप में हुई है। उसका शव संगरूर में मदानपुर रोड कालाझाड़ चौकी के पास से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का समाना सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। मोहम्मद आसिम के पिता हीरा सिंह ने बताया कि वह कोई काम नहीं करता था। डेढ़ साल पहले अचानक मोहम्मद आसिम को नशे की लत लग गई। वह नशे के इंजेक्शन और चिट्टे का सेवन करता था। उसकी संगत दिन प्रतिदिन बिगड़ती चली गई। परिवार के लोगों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं सुधरा। हीरा सिंह ने कहा कि गांव में भी कुछ लोग नशा बेचने का काम करते हैं, जिस वजह से वह अक्सर नशे में डूबा रहता था और टीके लगाता था। परिवार की पुलिस-प्रशासन से मांग है कहा कि उनके परिवार ने बेटा खोया है, वैसे किसी परिवार का बेटा न जाए इसलिए गांव में नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
Youth-Dies-Of-Drug-Overdose-Deadbody-Found-In-Sangrur-Father-Said-Started-Addiction-One-And-A-Half-Year-Ago-Did-Not-Agree-After-Explaining