September 19, 2026 00:15:46
दिल्ली में पंजाब के शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर फायरिंग, 2 शूटरों ने चलाई 5 गोलियां; गैंगस्टर

दिल्ली में पंजाब के शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर फायरिंग, 2 शूटरों ने चलाई 5 गोलियां; गैंगस्टर गोल्डी का नाम आया सामने

Dec4,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के बड़े शराब कारोबारी और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के दिल्ली स्थित घर पर फायरिंग हुई। दीप मल्होत्रा का यह घर दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में है। फायरिंग करने आए 2 शूटरों का CCTV सामने आया है। जिसे देखने पर पता चला कि शूटरों ने 5 गोलियां घर पर चलाई। चर्चा है कि कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर पर कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा गोलियां चलवाई गई हैं। हालांकि इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, तब रोड पर ट्रैफिक चल रहा था। मगर फिर भी शूटर वारदात के बाद वहां से फरार हो गए। गनीमत रही कि घटना में किसी को गोली नहीं लगी है।

CCTV में नहीं क्लियर हुए आरोपियों के चहरे
दिल्ली पुलिस के डीसीपी (पश्चिमी) विचित्र वीर ने बताया कि रविवार शाम करीब 6:45 बजे ये घटना हुई। पुलिस ने मौके से गोलियों के खाली खोल बरामद कर लिए हैं। फिलहाल मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं, जिसके आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीसीपी (पश्चिमी) विचित्र वीर ने कहा कि शूटर कारोबारी के घर पर लगे सीसीटीवी में सिर्फ लोग गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। मगर उनके चहरे साफ नहीं दिख रहे हैं। पुलिस आरोपियों का रूट खंगालने में जुटी हुई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि कारोबारी को पहले कभी कोई थ्रेट कॉल नहीं आया है, लेकिन फिर भी पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है।

फरीदकोट से रह चुके विधायक
बता दें कि दीप मल्होत्रा दिल्ली और पंजाब के बड़े शराब कारोबारियों में शामिल हैं। दीप मल्होत्रा 2012 में फरीदकोट से अकाली दल के MLA रह चुके हैं। उनका पुश्तैनी घर भी फरीदकोट में ही है। हालांकि इसके बाद उन्हें टिकट नहीं मिली थी। सूत्रों के मुताबिक पंजाब में पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के वक्त पौंटी चड्‌ढा का शराब कारोबार पर कब्जा था। इसे तोड़ने के लिए सुखबीर बादल दीप मल्होत्रा को लेकर आए थे। जिसके बाद अकाली दल ने ही उन्हें टिकट भी दी।

कारोबारी के घर 7 माह पहले हुई IT रेड
जानकारी के अनुसार करीब सात माह पहले शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर इनकम टैक्स द्वारा रेड की गई थी। करीब 45 घंटे तल चली रेड में मल्होत्रा का घर-ऑफिस, उनके CA सहित 5 करीबियों के घर और ऑफिस खंगाले गए थे। हालांकि मलहोत्रा फरीदकोट शहर स्थित आवास पर कभी-कभी ही आते हैं, वह भी कुछ घंटों के लिए, ऐसे में घर एक केयरटेकर के हवाले ही रहता है। बता दें कि उक्त छापेमारी फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा और लुधियाना में हुई थी। हालांकि उक्त जांच में आईटी टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था। छापामारी को दिल्ली शराब घोटाले से जोड़ कर देखा जा रहा था। जिसकी आंच CM अरविंद केजरीवाल तक भी पहुंची थी।

Firing-At-The-House-Of-Punjab-Liquor-Businessman-Deep-Malhotra-In-Delhi-2-Shooters-Fired-5-Bullets-Gangster-Goldies-Name-Surfaced



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं