September 19, 2026 07:34:24
पंजाबी सिंगर हनी सिंह को राहत:मैं हूं बलात्कारी सॉन्ग को लेकर दर्ज Fir होगी रद्द; पुलिस ने तैयारी की

पंजाबी सिंगर हनी सिंह को राहत:मैं हूं बलात्कारी सॉन्ग को लेकर दर्ज Fir होगी रद्द; पुलिस ने तैयारी की कैंसिलेशन रिपोर्ट

Dec5,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर व रैपर हनी सिंह को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। नवांशहर में हनी सिंह पर मैं हूं बलात्कारी सॉन्ग को लेकर दर्ज FIR रद्द की जाएगी। पंजाब पुलिस ने इसके लिए कैंसिलेशन रेपोर्ट भी तैयार कर ली है। जिसे जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। हनी सिंह ने FIR को रद्द करवाने के लिए पंजाब हरियाणा एवं हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने हनी सिंह की तरफ से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार से जवाब मांगा था। जिसमें पंजाब सरकार ने कहा कि इस मामले की कैंसिलेशन रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उच्चाधिकारियों की मंजूरी के बाद इसे हाईकोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। इस जानकारी के बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए आदेश दिया है कि अगर हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करनी हो तो सात दिन का नोटिस देना होगा। सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह किटना ने नवांशहर पुलिस को हनी सिंह के खिलाफ अश्लीलता फैलाने की शिकायत की थी। ये मामला तकरीबन 10 साल लटका रहा। अब हनी सिंह ने अपनी याचिका में लिखा कि उन्होंने ऐसा कोई गीत गाया ही नहीं है। ये गीत किसी ने जाली अकाउंट बना कर डाला है। हाईकोर्ट ने सुनवाई शुरू की और इस गीत की फोरेंसिक जांच करने को कहा। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि फोरेंसिक रिपोर्ट के बिना इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। जबकि पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ फोरेंसिक साइंस लैब इसकी रिपोर्ट तैयार कर रही है। लेकिन बीते दिन पंजाब पुलिस ने इस शिकायत पर कैंसिलेशन रिपोर्ट के तैयार करने की बात कह डाली।

Relief-To-Punjabi-Singer-Honey-Singh-Fir-Registered-Regarding-Main-Hoon-Balatkari-Song-Will-Be-Cancelled-Police-Prepared-Cancellation-Report



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं