September 19, 2026 00:14:32
Rss प्रमुख मोहन भागवत पंजाब पहुंचे:जालंधर में चंडीगढ़-हिमाचल समेत कई राज्यों के स्वयंसेवकों की मीटिंग

Rss प्रमुख मोहन भागवत पंजाब पहुंचे:जालंधर में चंडीगढ़-हिमाचल समेत कई राज्यों के स्वयंसेवकों की मीटिंग लेंगे

Dec6,2023 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार रात जालंधर पहुंचे। रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाके में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। आज वह विद्याधाम में स्वयंसेवकों के साथ मीटिंग करेंगे। मोहन भागवत 3 दिन पंजाब में ही रहेंगे। मोहन भागवत की मीटिंग में पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों से आए स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। जिसमें सभी जगह के वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक परिस्थितियों पर विचार किया जाएगा। जालंधर में RSS का काफी प्रभाव है, क्योंकि यहां पर RSS के कई सक्रिय नेता हैं जोकि अपने अपने एरिया में अच्छी पैंठ रखते हैं।
भागवत का यह दौरा आने वाले चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा है। कुछ समय में पंजाब में नगर निगम चुनाव होने जा रहे हैं और 2024 लोकसभा चुनावों में भी इससे BJP को फायदा मिलेगा। तीन राज्यों के बीजेपी द्वारा चुनाव जीतने के बाद अपने अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ये मीटिंग हो रही है। मोहन भागवत Z प्लस सुरक्षा के बीच जालंधर पहुंचे। साथ ही विद्या धाम के आसपास आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। मोहन भागवत के आने से पंजाब में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

शुक्रवार तक लगातार होगी मीटिंग
बता दें कि बीजेपी राज्य में पहली बार अकेले चुनाव लड़ेगी। जिसकी कैंपेनिंग के लिए बीजेपी के साथ साथ अब आरएसएस भी सक्रिए हो गई है। मोहन भागवत की मीटिंग को इसी से जोड़ा जा रहा है। जालंधर के सूर्या एन्क्लेव में स्थित विद्या धाम में ये तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक हो रही है। उनकी बैठकों का दौर शुक्रवार तक जारी रहेगा। भागवत डेविएट (कॉलेज) में एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बता दें कि उनकी सुरक्षा के लिए शहर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि उक्त मीटिंग में मीडिया और किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं है। क्योंकि भागवत सिर्फ चुनिंदा लोगों से ही मिलेंगे।

Rss-Chief-Mohan-Bhagwat-Reaches-Punjab-Will-Hold-A-Meeting-Of-Volunteers-From-Many-States-Including-Chandigarh-Himachal-In-Jalandhar



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं