चंडीगढ़। पंजाब सिविल सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन के चुनावों में खैहरा ग्रुप ने जीत दर्ज की है। चुनावों के बाद कर्मचारी संघ के सभी अहम पदों पर अब खैहरा ग्रुप का कब्जा हो गया है। वहीं, सुशील कुमार फौजी अब पंजाब सिविल सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। गुरुवार देर रात को सचिवालय में नतीजों की घोषणा हुई। सुखचैन सिंह खैहरा के नेतृत्व में विजेता टीम ने नामांकन भरा था। वहीं कुलविंदर सिंह के नेतृत्व वाले आजाद समूह को हार का सामना करना पड़ा है। इन चुनावों पर पंजाब मिनिस्ट्रियल स्टाफ व अन्य सभी अहम कर्मचारी संगठनों की नजर थी। सुशील कुमार फौजी के नेतृत्व में जीती टीम में साहिल शर्मा को महासचिव और मिथुन चावला को वित्त सचिव चुना गया है। इसमें सीनियर मीत प्रधान व मीत प्रधान महिला विंग सहित तीन महिलाएं भी टीम का हिस्सा बनी हैं।
जानें कौन-कौन है नई विजेता टीम में
इस टीम में इंद्रपाल सिंह कोऑर्डिनेटर, कमलजीत कौर सीनियर मीत प्रधान, संदीप कुमार मीत प्रधान, इकमीत कौर मीत प्रधान महिला विंग, जगदीप कुमार प्रेस सचिव, नवप्रीत सिंह ऑफिस सेक्रेटरी, दीपक सिंह संयुक्त जनरल सेक्रेटरी, अमनदीप कौर संयुक्त संगठन सचिव, मनवीर सिंह संयुक्त प्रेस सचिव और गुरतेज सिंह को संयुक्त ऑफिस सेक्रेटरी चुना गया है।
Punjab-Civil-Secretariat-Staff-Punjab-Civil-Secretariat-Staff-Association-Elections-Sushil-Fauji-Of-Khaira-Group-Becomes-President-Kulwinder-Singh-Group-Gets-Defeated