चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने रविवार देर शाम राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों का बड़े स्तर पर फेरबदल किया। राज्य में तैनात 4 IAS और 44 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें 2021 बैच के IAS अधिकारी नितीश कुमार जैन को सरदूलगढ़ में SDM, सिमरनजीत सिंह को तरनतारन में SDM, महिला IAS अर्पणा को मालेरकोटला SDM और अक्षिता को शहीद भगत सिंह नगर में SDM की पोस्टिंग दी गई है। वहीं, 44 PCS अधिकारियों को पंजाब के विभिन्न जिलों में बतौर ADC और SDM के पद पर तैनात किया गया है।
Administrative-Reshuffle-In-Punjab-Transfer-Of-4-Ias-And-44-Pcs-Officers-Posted-On-Adc-Sdm-Posts