September 17, 2026 22:55:32
पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का मोबाइल हैक कर भाजपा के एक्स कौंसलर इंद्र अग्रवाल के बेटे को गोली म

पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का मोबाइल हैक कर भाजपा के एक्स कौंसलर इंद्र अग्रवाल के बेटे को गोली मारने की धमकी

Dec21,2023 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

पंजाब के लुधियाना से पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस का मोबाइल हैक कर जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। बैंस का मोबाइल हैक करके ये धमकियां भाजपा के पूर्व पार्षद इंद्र अग्रवाल के बेटे सिद्धार्थ जिंदल को दी गई हैं। इन धमकियों में सिद्धार्थ अग्रवाल को गोली मारने तक की बात कही गई। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब जिंदल ने अपने परिवार के साथ इस संबंधी बातचीत की। जब सिद्धार्थ ने ये पूरा मामला अपने पिता इंद्र अग्रवाल को बताया तो उसकी ओर से जो मोबाइल नंबर अपने पिता को दिखाया गया तो पता चला कि ये मोबाइल नंबर पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का है। जिसके बाद अग्रवाल ने बैंस को मोबाइल कर इस बारे में बताया तो बैंस ने बताया कि उनका मोबाइल फोन हैक किया हुआ है और इस संबंधी वे लुधियाना के सीपी व डीजीपी पंजाब को शिकायत भेज चुके हैं। बैंस ने कहा कि फोन हैक होने से वे खुद परेशान हैं। 

Ex-Mla-Simarjeet-Singh-Bains-Mobile-Hacked-And-Threat-To-Shoot-Son-Of-Ex-Bjp-Councilor-Inder-Agarwal

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं