जालंधर। जालंधर में गुरुवार को कुल्हड़ पिज्जा के बाहर गुरुवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। लुधियाना का निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ साथियों सहित रेस्तरां के बाहर पहुंचा। मंगू मठ ने कुल्हड़ पिज्जा कपल के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। हंगामे के समय सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर वहां मौजूद नहीं थे। इस दौरान निहंग मंगू मठ ने कहा कि कुल्हड़ पिज्जा कपल सिख समुदाय से नहीं है। सहज और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने एक गीत पर एक्टिंग करके पूरी दुनिया को गाली निकाली है। ये दोनों पति-पत्नी बिग-बॉस में जाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। मंगू ने कहा कि कपल द्वारा इस तरह की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्होंने एक बार फिर से लोगों को अपने खिलाफ कर लिया है। ये कपल बेशर्मी की सभी हदें पार कर चुका है। यदि सहज ने जल्द माफी न मांगी तो वह उनके रेस्तरां को आग तक लगा देंगे।
सहज का नंबर आ रहा बंद
मंगू ने कहा कि दुनिया ने ही इनके बुरे समय में मदद की थी। आज सहज फिर से गलत वीडियो पोस्ट करके सिखी को भी कलंकित कर रही है। ये महीना दुखदाई है। गुरू साहिब के परिवार की शहीदियां हुई हैं। इस तरह के लोग सिख धर्म पर धब्बा है। मंगू मुताबिक अभी फिलहाल सहज का नंबर बंद आ रहा है। उसे संदेश भेजा गया है कि जल्द वह माफी मांग ले।
कपल की वायरल हुई थी अश्लील वीडियो
बता दें कि पिछले दिनों कुल्हड़ पीजा कपल का कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में एक लड़की को भी पकड़ा था जो पूर्व में कपल के रेस्टोरेंट में काम कर चुकी है। युवक सहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई देते हुए कहा था कि वह वीडियो उनकी नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से उस वीडियो को बनाया गया है। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उसने वीडियो वायरल न करने की अपील भी की थी।
सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव कपल
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद से कपल ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। इसके बाद उन्होंने करवाचौथ के दिन का अपना एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने करवा चौथ की तैयारी के बारे में बताया और पूजा की। कपल फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया है।
Uproar-Outside-Kulhad-Pizza-In-Jalandhar-Nihang-Mangu-Arrived-With-His-Friends-Said-Couple-Abused-In-The-Song-If-They-Dont-Apologize-They-Will-Set-Fire