September 18, 2026 02:06:34
गबन- ईडी ने अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के डीसीएफए दमन भल्ला सहित पांच अन्य की 9.7 करोड़ की प्रॉपर्टी,

गबन- ईडी ने अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के डीसीएफए दमन भल्ला सहित पांच अन्य की 9.7 करोड़ की प्रॉपर्टी, बैक खाते किए सीज

Dec22,2023 | Enews Team | Amritsar

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले में छह लोगों की करीब 9.7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी, बैंक अकाउंट व एफडी सीज कर दी है। ये सभी प्रॉपर्टी, बैंक खाते व अन्य संपति रूपाली शर्मा पत्नी दमन भल्ला, सतनाम सिंह, कंवलजीत कौर, टीना वोहरा, रेनू वोहरा और सुरिंदर कौर अरोड़ा से संबंधित है। ये गबन साल 2017 में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में किया गया था। जिसमें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तत्कालीन डीसीएफए दमन भल्ला ने छह अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के छह फर्जी बैंक खाते खोले थे और इन फर्जी खातों में ट्रस्ट का करीब 71.60 करोड़ रुपए का फंड पहले इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से ट्रांसफर किया गया। जिसमें से करीब 27 करोड़ रुपए की सरकारी राशि इन खातों से निकाल कर रूपाली शर्मा पत्नी दमन भल्ला के नाम पर बेनामी प्रॉपर्टी खरीदी गई। जबकि बाकी की राशि सेविंग खातों में ट्रांसफर कर सतनाम सिंह, कंवलजीत कौर, टीना वोहरा, रेनू वोहरा और सुरिंदर कौर अरोड़ा के नाम पर फिक्स डिपाजिट के तौर पर रख डाली गई। इस बडे़ गबन को लेकर साल 2017 में लोकल गर्वमेंट के सीवीओ की शिकायत पर अमृतसर सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी । ये जानकारी ईडी की ओर से प्रेसनोट के जरिए जारी की गई है। हालांकि पांच साल पहले जब इस घोटाले को अंजाम दिया गया था तब ये बात भी सामने आई थी कि कथित तौर पर दमन भल्ला ने तरण वाला नहर पुल के पास 1,000 वर्ग गज से अधिक का प्लॉट और उसी क्षेत्र के पास 700 वर्ग गज से अधिक का प्लॉट खरीदा था। उन्होंने पॉश अल्फा सिटी इलाके में एक आलीशान घर के अलावा छह कनाल कृषि भूमि भी खरीदी थी। पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में अरविंद शर्मा, डीसी गर्ग, परमजीत सिंह, टीना वोहरा, सीए संजय कपूर और बिल क्लर्क सतनाम सिंह पर मामला दर्ज किया था। 

 

Ed-Seizes-Properties-Bank-Accounts-Worth-Rs-9-Crore-Of-Dcfa-Daman-Bhalla-Of-Amritsar-Improvement-Trust-And-Five-Others



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं